गुणवत्ता प्रबंधन पर एक जागरूकता कविता -
गुणवत्ता संस्कृति
************
प्रतीकात्मक चित्र साभार NightCafe
व्यवहार रूप में गुणवत्ता संस्कृति कैसे विकसित करें,
यह प्रश्न आज भी कई मनों को सालता है।
गुणवत्ता संस्कृति केवल नेतृत्व के आदेश से नहीं,
योजनाबद्ध और नेतृत्व-प्रेरित प्रयासों से विकसित होती है।
स्पष्ट गुणवत्ता दृष्टि और नीति निर्धारित करो,
और व्यवहार रूप में इसे संगठन में उतारो,
नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करो,
मानक अपेक्षाओं को व्यवहार में लागू करो।
अपेक्षाएँ केवल दस्तावेज़ीकरण तक सीमित न रहें,
PDCA चक्र अपनाकर निरंतर सुधार को जीवन का हिस्सा बनाओ,
कर्मचारियों को बनाओ जागरूक और सशक्त,
कर्मचारी-सुझाव योजना अपनाकर नवाचार को बढ़ाओ।
प्रशिक्षण-जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करो,
दोषारोपण के बजाय मूल कारण विश्लेषण पर ध्यान दो,
गुणवत्ता लक्ष्यों को मापने योग्य बनाकर पारदर्शी समीक्षा करो,
इन सतत प्रयासों से गुणवत्ता संस्कृति का दीप जलाओ।
सादर,
केशव राम सिंघल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें