सोमवार, 20 मार्च 2017

#15 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता - प्रचालन - बाह्य प्रदान प्रक्रियाओं, उत्पादों और सेवाओं का नियंत्रण


#15 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता

प्रचालन - बाह्य प्रदान प्रक्रियाओं, उत्पादों और सेवाओं का नियंत्रण

(8.4) बाह्य प्रदान प्रक्रियाओं, उत्पादों और सेवाओं का नियंत्रण


विचार करें - (1) (ग्राहक और वैधानिक) अपेक्षाएं पूरी करने की सक्षमता पर बाह्य प्रदान प्रक्रिया / उत्पाद / सेवा का संभावित प्रभाव, (2) बाहरी प्रदाताओं द्वारा लगाए नियंत्रणों का प्रभावीकरण.

निर्धारित करें - (1) बाह्य प्रदान प्रक्रिया / उत्पाद / सेवा पर लगाए जाने वाले नियंत्रण, (2) बाहरी प्रदाताओं के मूल्यांकन, चयन, निष्पादन निगरानी और पुनः मूल्यांकन के लिए मापदंड, (3) सत्यापन और अन्य गतिविधियाँ - यह सुनिश्चित करने के लिए कि बाहरी प्रदान प्रक्रिया / उत्पाद / सेवा अपेक्षाओं को पूरा करते हैं.

स्पष्टीकरण
बाहरी प्रदान प्रक्रिया / उत्पाद / सेवा पर नियंत्रण लागू होते हैं, जब (1) बाहरी प्रदाता से प्राप्त उत्पाद / सेवा को संस्था के अपने उत्पाद / सेवा में सम्मिलित कर लिया जाता है, (2) संस्था की ओर से बाहरी प्रदाता द्वारा सीधे ग्राहक को उत्पाद / सेवा प्रदान किया जाता है, (3) बाहरी प्रदाता द्वारा किसी प्रक्रिया या किसी प्रक्रिया का एक भाग प्रदान करना संस्था तय करती है.

सुनिश्चित करें - (1) बाह्य प्रदान प्रक्रिया / उत्पाद / सेवा अपेक्षाओं को पूरा करती है. (2) ग्राहक को पालना किए उत्पाद / सेवा लगातार प्रदान करने की संस्था की योग्यता बाहरी प्रदान उत्पाद / सेवा प्रतिकूल प्रभावित नहीं करते हैं. (3) बाह्य प्रदान प्रक्रिया / उत्पाद / सेवा संस्था के नियंत्रण में रहते हैं. (4) बाहरी प्रदाताओं को अपेक्षाओं की उपयुक्तता सम्प्रेषित की जाती है.

परिभाषित करें - बाहरी प्रदाताओं और संभावित परिणाम पर लगाए जाने वाले नियंत्रण.

पर्याप्त अपेक्षाएं बाहरी प्रदाता को सम्प्रेषित करें - (1) प्रक्रियाओं / उत्पादों / सेवाओं के लिए, (2) उत्पाद / सेवा अनुमोदन के लिए, (3) विधि / प्रक्रिया / यंत्र अनुमोदन के लिए, (4) उत्पाद और सेवा जारी करने के लिए, (5) आवश्यक सक्षमता (योग्यता सहित), (6) संस्था के साथ बाहरी प्रदाता का पारस्परिक विचार विमर्श, (7) लागू किए जाने वाले बाहरी प्रदाता के निष्पादन का नियंत्रण और निगरानी, (8) संस्था या ग्राहक द्वारा बाहरी प्रदाता के परिसर पर की जाने वाली सत्यापन और वैधीकरण गतिविधियाँ.

लागू करें - निर्धारित नियंत्रण, मापदंड और अन्य गतिविधियाँ

बाहरी प्रदाता की संपत्ति पर नियंत्रण करें - (1) जब संस्था के नियंत्रण में हो या उपयोग में लाई जा रही हो प्रदाता की संपत्ति (जैसे सामग्री, पुर्जे, औजार, उपकरण, परिसर, बौद्धिक सम्पदा और व्यक्तिगत आकड़ें) की उचित देखभाल करें. (2) उत्पाद / सेवा में सम्मिलित करने या उपयोग में लेने के लिए संपत्ति की पहचान करें, सत्यापित करें, रक्षा करें और उचित देखभाल करें. (3) यदि बाहरी प्रदाता की कोई संपत्ति खो जाती है, क्षति हो जाती है या फिर उपयोग के लिए अनुपयुक्त पाई जाती है तो उसकी जानकारी बाहरी प्रदाता को रिपोर्ट करें.

दस्तावेज जानकारी प्रतिधारित करें - बाहरी प्रदाता का मूल्यांकन, चयन, निष्पादन की निगरानी और पुनर्मूल्यांकन और इन गतिविधियों से उत्पन्न कोई कार्रवाई.

- केशव राम सिंघल

आपको यह लेख कैसा लगा, कृपया अपनी टिप्पणी से अवगत कराएं. धन्यवाद.

आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता से संबंधित लेखों का उद्देश्य आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाना है. इन लेखों को आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली कार्यान्वित करने के लिए आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक का उपयोग करना चाहिए, जिसे आप अंतरराष्ट्रीय मानक संस्था 'आईएसओ' से या उसके राष्ट्रीय सदस्य संस्था (भारत में 'भारतीय मानक ब्यूरो') से प्राप्त कर सकते हैं.

शब्दावली के लिए क्लिक करें.



शनिवार, 11 मार्च 2017

#14 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता - प्रचालन - उत्पाद / सेवा का परिरुप और विकास


#14 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता

प्रचालन - उत्पाद / सेवा का परिरुप और विकास

(8.3) उत्पाद / सेवा का परिरुप और विकास


उत्पाद / सेवा का परिरुप और विकास एक महत्वपूर्ण गतिविधि है, जिसमें कई प्रक्रियाएं शामिल होती है ताकि किसी प्रयोजन/ईकाई/उत्पाद/सेवा के लिए जरूरतें और उम्मीदें और अधिक विस्तृत अपेक्षाओं में बदली जा सकें.

'परिरुप' और 'विकास' शब्द और 'परिरुप और विकास' पद कभी-कभी समानार्थक रूप से उपयोग में आते हैं.

(8.3.1) सामान्य

संस्थापित करें, कार्यान्वित करें और संपोषित करें - परिरुप और विकास प्रक्रिया (उत्पाद/सेवा अपेक्षाओं के उपयुक्त) जिसमें इसकी आयोजना, निवेश, नियंत्रण, निर्गत और परिवर्तन शामिल हो.

(8.3.2) परिरुप और विकास आयोजना

परिरुप और विकास प्रक्रिया के चरण और नियंत्रण निर्धारण के लिए विचार करें - (1) प्रक्रिया की प्रकृति, अवधि और जटिलताए, (2) अपेक्षित प्रक्रिया चरण, (3) लागू पुनरीक्षण, (4) अपेक्षित सत्यापन गतिविधियाँ, (5) अपेक्षित वैधीकरण गतिविधियाँ, (6) शामिल उत्तरदायित्व और प्राधिकार, (7) संसाधन (आतंरिक और बाहरी) आवश्यकताएं, (8) शामिल व्यक्तियों के बीच अंतरफलक नियंत्रण की आवश्यकताएं, (9) ग्राहक / उपयोगकर्ता को शामिल करने की आवश्यकता, (10) अनुवर्ती उत्पाद/सेवा अपेक्षाएं, (11) ग्राहकों / इच्छुक दलों द्वारा चाहे गए नियंत्रण का स्तर, (12) दस्तावेज जानकारी आवश्यकताए.

निर्धारित करें - (1) परिरुप और विकास प्रक्रिया के लिए चरण, (2) आवश्यक दस्तावेज जानकारी.

(8.3.3) परिरुप और विकास निवेश

विचार करें - (1) कार्यात्मक और निष्पादन अपेक्षाएं, (2) पूर्व समान परिरुप और विकास गतिविधियों से जानकारी, (3) वैधानिक अपेक्षाएँ, (4) पालन / कार्यान्वित करने वाले मानक, (5) पालन / कार्यान्वित करने वाले अभ्यास की संहिता, (6) असफलता के संभावित परिणाम.

निर्धारित करें - परिरूप और विकास किए जाने वाले उत्पाद / सेवा के लिए आवश्यक अपेक्षाएँ.

सुनिश्चित करें - (1) निवेश अपेक्षाएँ पर्याप्त, पूरी और स्पष्ट हों, (2) परस्पर विरोधी अपेक्षाओं क्ा समाधान.

दस्तावेज जानकारी प्रतिधारित करें - परिरुप और विकास निवेश

(8.3.4) परिरुप और विकास नियंत्रण

लागू करें - परिरुप और विकास नियंत्रण.

सुनिश्चित करें - (1) प्राप्त किए जाने वाले परिणामों को परिभाषित करना, (2) अपेक्षाएँ पूरी करने के लिए परिरुप और विकास की सक्षमता का मूल्यांकन करने के लिए पुनरीक्षण आयोजित करना, (3) सत्यापन गतिविधियाँ आयोजित करना यह सत्यापित करने के लिए कि परिरुप और विकास निर्गत परिरुप और विकास निवेश अपेक्षाओं को पूरा कर रहे हैं, (4) वैधीकरन गतिविधियाँ आयोजित करना यह सुनिश्चित करने के लिए कि परिनामित उत्मपद / सेवा निर्दिष्ट उपयोग / चाहे उपयोग के लिए अपेक्षाओं को पूरा करते हैं,(5) परिरुप और विकास नियंत्रण (पुनरीक्षण/सत्यापन/वैधीकरण) गतिविधियों के दौरान समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाइयाँ करना.

दस्तावेज जानकारी प्रतिधारित करें - परिरुप और विकास नियंत्रण गतिविधियाँ.

(8.3.5) - परिरुप और विकास निर्गत

सुनिश्चित करें - परिरूप और विकास निर्गत - (1) निवेश अपेक्षाओं को पूरा करते हैं, (2) अनुवर्ती गतिविधियों के लिए पर्याप्त हैं, (3) उपयुक्त निगरानी और मापन अपेक्षाओं को शामिल / वर्णित करते है, (4) स्वीकृति मापदंडों को शामिल / वर्णित करते है, (5) उत्पाद / सेवा विशेषताओं (चाहे उद्देश्य, सुरक्षित और उचित व्यवस्था के लिए जरुरी) को वर्णित करते हों.

दस्तावेज जानकारी प्रतिधारित करें - परिरुप और विकास निर्गत.

(8.3.6) परिरुप और विकास परिवर्तन

पहचान करें, पुनरीक्षण करें और नियंत्रित करें - परिरुप और विकास परिवर्तन (उद्देश्य - यह सुनिश्चित करने के लिए कि उत्पाद / सेवा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े.

दस्तावेज जानकारी प्रतिधारित करें - परिरुप और विकास परिवर्तन, पुनरीक्षण के परिणाम, परिवर्तनों की प्राधिकृति और की गयी कार्रवाई.

- केशव राम सिंघल

आपको यह लेख कैसा लगा, कृपया अपनी टिप्पणी से अवगत कराएं. धन्यवाद.

आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता से संबंधित लेखों का उद्देश्य आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाना है. इन लेखों को आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली कार्यान्वित करने के लिए आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक का उपयोग करना चाहिए, जिसे आप अंतरराष्ट्रीय मानक संस्था 'आईएसओ' से या उसके राष्ट्रीय सदस्य संस्था (भारत में 'भारतीय मानक ब्यूरो') से प्राप्त कर सकते हैं.

शब्दावली के लिए क्लिक करें.






सोमवार, 6 मार्च 2017

#13 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता - प्रचालन - (1) प्रचालन आयोजना और नियंत्रण (2) उत्पादों और सेवाओं के लिए अपेक्षाएं


#13 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता

प्रचालन


प्रचालन अपने लक्ष्यों को पाने के लिए संस्था के कामकाज (कार्यपद्धति) की कार्रवाई है.

(8.1) प्रचालन आयोजना और नियंत्रण

आयोजना करें, कार्यान्वित करें और नियंत्रित करें - प्रक्रियाएं (कृपया मानक के खंड 4 का सन्दर्भ लें).

कार्यान्वित करें - आयोजना में निर्धारित कार्रवाईयाँ (कृपया मानक के खंड 6 का सन्दर्भ लें). निम्न किया जाना जरूरी है -

निर्धारित करें - (1) उत्पाद / सेवाओं के लिए अपेक्षाएं, (2) संसाधन आवश्यकताएं, (3) आवश्यकतानुसार संपोषित और प्रतिधारित करने के लिये दस्तावेज जानकारी

संस्थापित करें - (1) प्रक्रियाओं के लिए मापदंड, (2) उत्पादों / सेवाओं की स्वीकृति के लिए मापदंड.

कार्यान्वित करें - संस्थापित मापदंड के अनुसार नियंत्रण.

नियंत्रित करें - (1) आयोजना किए अनुसार परिवर्तन, (2) बाह्य प्रक्रियाएं.

पुनरीक्षण करें - अनपेक्षित परिवर्तनों के परिणाम

आवश्यक कार्रवाई करें - किसी भी प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए

दस्तावेज जानकारी संपोषित करें - जैसा ऊपर वर्णित निर्धारित किया गया.

दस्तावेज जानकारी प्रतिधारित करें - जैसा ऊपर वर्णित निर्धारित किया गया.

(8.2) उत्पादों और सेवाओं के लिए अपेक्षाएं

ग्राहक के साथ संप्रेषित करें - (1) उत्पाद/सेवा के बारे में जानकारी दें, (2) पूछताछ संभालें, (3) अनुबंधों / आदेशो के बारे में, (4) परिवर्तनों के बारे में, (5) ग्राहक पुनर्निवेश / ग्राहक शिकायतें लें, (6) ग्राहक की संपत्ति संभालने/नियंत्रित करने के बारे में, (7) जब प्रासंगिक हो, विशेष आकस्मिक कार्रवाई अपेक्षाएं संस्थापित करने के लिए.

सुनिश्चित करें - (1) उत्पाद / सेवा अपेक्षाएं (वैधानिक और अन्य जो जरूरी हों) परिभाषित करना, (2) उत्पाद / सेवा अपेक्षाओं को पूरा करने की संस्था की क्षमता.

पुनरीक्षण करें (ग्राहक को उत्पाद / सेवा आपूर्ति करने की प्रतिबद्धता से पहले) - (1) ग्राहक अपेक्षाएं, (2) वितरण के लिए अपेक्षाएं, (3) वितरण बाद गतिविधियों के लिए अपेक्षाएं, (4) ग्राहक द्वारा ना कही अपेक्षाएं, पर निर्दिष्ट / वांछित उपयोग के लिए जरूरी हों, जब मालूम हों, (5) संस्था द्वारा वर्णित अपेक्षाएं, (6) लागू वैधानिक अपेक्षाएं, (7) बदली गयी अनुबंध / आदेश अपेक्षाएं.

समाधान करें - बदली गयी अनुबंध / आदेश अपेक्षाएं.

सुनिश्चित करें - (1) प्रासंगिक दस्तावेज जानकारी में बदली अपेक्षाओं का संशोधन, (2) प्रासंगिक व्यक्तियों को बदली गयी अपेक्षाओं की जानकारी देना, (3) अपेक्षाओं को पूरा करने की संस्था की क्षमता.

स्वीकृति से पहले पुष्टि करें - ग्राहक अपेक्षाएं, यदि ग्राहक लिखित अपेक्षाएं नहीं प्रदान करता है.

दस्तावेज जानकारी प्रतिधारित करें - (1) पुनरीक्षण परिणाम, (2) उत्पाद / सेवा के लिए नई अपेक्षाएँ.

स्पष्टीकरण
जब प्रत्येक आदेश के लिए औपचारिक पुनरीक्षण अव्यवहारिक हो, उदाहरण के लिए ऑनलाइन बिक्री, तब उत्पाद जानकारी / सूची ही पुनरीक्षण होगी.

- केशव राम सिंघल

आपको यह लेख कैसा लगा, कृपया अपनी टिप्पणी से अवगत कराएं. धन्यवाद.

आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता से संबंधित लेखों का उद्देश्य आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाना है. इन लेखों को आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली कार्यान्वित करने के लिए आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक का उपयोग करना चाहिए, जिसे आप अंतरराष्ट्रीय मानक संस्था 'आईएसओ' से या उसके राष्ट्रीय सदस्य संस्था (भारत में 'भारतीय मानक ब्यूरो') से प्राप्त कर सकते हैं.

शब्दावली के लिए क्लिक करें.






शनिवार, 4 मार्च 2017

#12 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता - संबल (Support) - दस्तावेज जानकारी (Documented information)


#12 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता

संबल - दस्तावेज जानकारी


दस्तावेज जानकारी किसी बारे में सार्थक आंकड़े और तथ्य होते हैं, जो किसी भी माध्यम और प्रारूप में और किसी भी स्रोत से हो सकते हैं.

दस्तावेज जानकारी प्रतिधारित करना (अर्थात अभिलेख रखना) अनुपालना के साक्ष्य का एक प्रमाण होता है.

आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के कुछ खण्डों में यह अपेक्षा है कि दस्तावेज जानकारी संपोषित की जाएं (रखी जाएं) या प्रतिधारित की जाएं. दस्तावेज जानकारी - (1) आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक द्वारा चाहे, और (2) संस्था द्वारा निर्धारित किए होने चाहिये.

दस्तावेज जानकारी संपोषित करना = प्रलेखित दस्तावेज (जैसे प्रलेखित कार्यविधि, दिशा-निर्देश आदि) रखना.
दस्तावेज जानकारी प्रतिधारित करना = अभिलेख रखना, जो पालना या किए जाने का साक्ष्य प्रदान करता हो.

पता लगाएं - (1) आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक द्वारा कौन से दस्तावेज जानकारी चाहे गए हैं, और (2) संस्था द्वारा कौन से दस्तावेज जानकारी संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए निर्धारित किए गए हैं.

सर्जन करें और अद्यतन करें - उचित रूप से सुनिश्चित करें - उपयुक्तता और पर्याप्तता के लिए (1) पहचान, (2) विवरण, (3) प्रारूप, (4) माध्यम, और (5) पुनरीक्षण और अनुमोदन.

दस्तावेज जानकारी नियंत्रित करें - (1)उपयोग के लिए उपलब्धता, उपयुक्तता, पर्याप्त रूप से संरक्षित (पर्याप्त रूप से गोपनीय रखने के लिए, सही उपयोग के लिए, ठीक और सही) रखना सुनिश्चित करें, (2) संबोधित करें, जैसा लागू हो - वितरण, पहुँच (देखने के लिए अनुमति, या देखने और परिवर्तन करने के लिए अनुमति और अधिकार), पुनः प्रापणीय, उपयोग, भंडारण, संरक्षण, स्पष्टता का संरक्षण, संस्करण (परिवर्तन) नियंत्रण, (3) पहचाने, निर्धारित करें और नियंत्रित करें - बाहरी स्रोत दस्तावेज जानकारी, (4) अनुपालना के साक्ष्य के रूप में दस्तावेज जानकारी संरक्षित करें.

स्पष्टीकरण
एक संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए चाहे गए दस्तावेज जानकारियाँ दूसरी संस्था से आकार, प्रकार, संस्था के उत्पाद/सेवाओं, प्रक्रियाओं, प्रक्रियाओं की जटिलताओं, प्रक्रियाओं की परस्पर क्रिया, व्यक्तियों की सक्षमता के कारण भिन्न हो सकते हैं.

- केशव राम सिंघल

आपको यह लेख कैसा लगा, कृपया अपनी टिप्पणी से अवगत कराएं. धन्यवाद.

आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता से संबंधित लेखों का उद्देश्य आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाना है. इन लेखों को आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली कार्यान्वित करने के लिए आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक का उपयोग करना चाहिए, जिसे आप अंतरराष्ट्रीय मानक संस्था 'आईएसओ' से या उसके राष्ट्रीय सदस्य संस्था (भारत में 'भारतीय मानक ब्यूरो') से प्राप्त कर सकते हैं.

शब्दावली के लिए क्लिक करें.


शुक्रवार, 3 मार्च 2017

#11 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता - संबल - सक्षमता, जागरूकता और सम्प्रेषण


#11 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता

संबल - सक्षमता, जागरूकता और सम्प्रेषण

(7.2) सक्षमता


सक्षमता सफलतापूर्वक और कुशलतापूर्वक कुछ करने की योग्यता है. चाहे गए परिणामों को पाने के लिए यह ज्ञान (उपलब्ध जानकारियों, सार्थक आंकड़ों के उपलब्ध संग्रह) और कौशल को लागू करने की योग्यता है.

निर्धारित करें - गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली से सम्बंधित कार्य करने के लिए व्यक्तियों की आवश्यक सक्षमता.

सुनिश्चित करें - व्यक्ति सक्षम है (उपयुक्त शिक्षा/प्रशिक्षण/अनुभव के आधार पर)

कार्रवाई करें - आवश्यक सक्षमता पाने के लिए, जहां जरूरी हो.

मूल्यांकन करें - की गयी कार्रवाईयों के प्रभावशीलता.

दस्तावेज जानकारी प्रतिधारित करें - सक्षमता साक्ष्य.

स्पष्टीकरण

संस्था में सक्षमता बढ़ाने के लिए निम्न कार्रवाईयाँ की जा सकती हैं - (1) व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान करना, (2) व्यक्तियों को सलाह (दिशा निर्देश / प्रशिक्षण), (3) व्यक्तियों को पुनः कार्य-निर्धारण कर सौपना, (4) दक्ष व्यक्तियों को भाड़े / अनुबंध पर रखना.

(7.3) जागरूकता

जागरूकता वह ज्ञान है जो विषय वस्तु को समझने के लिए उपलब्ध रहता है.

सुनिश्चित करे - व्यक्ति निम्न जानते और समझते हैं - (1) गुणवत्ता नीति, (2) गुणवत्ता लक्ष्य, (3) गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली प्रभावीकरण के लिए व्यक्तियों का योगदान, (4) उन्नत निष्पादन के लाभ, (5) गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली अपेक्षाओं की पालना न होने के आशय.

(7.4) सम्प्रेषण

सम्प्रेषण बोलने, लिखने या किसी अन्य माध्यम के प्रयोग द्वारा सूचनाएं (जानकारियाँ) देना या आदान-प्रदान करना है.

निर्धारित करें - आंतरिक और बाहरी संप्रेषण - (1) विषयवस्तु - क्या संप्रेषित करना है? (2) समय - कब सम्प्रेषित करना है? (3) किसे - व्यक्ति/संस्था/दल किसे सम्प्रेषित करना है? (4) कैसे - किस विधि/तरीके से सम्प्रेषित करना है, (5) कौन - कौन व्यक्ति/अधिकारी सम्प्रेषित करेगा?

- केशव राम सिंघल

आपको यह लेख कैसा लगा, कृपया अपनी टिप्पणी से अवगत कराएं. धन्यवाद.

आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता से संबंधित लेखों का उद्देश्य आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाना है. इन लेखों को आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली कार्यान्वित करने के लिए आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक का उपयोग करना चाहिए, जिसे आप अंतरराष्ट्रीय मानक संस्था 'आईएसओ' से या उसके राष्ट्रीय सदस्य संस्था (भारत में 'भारतीय मानक ब्यूरो') से प्राप्त कर सकते हैं.

शब्दावली के लिए क्लिक

गुरुवार, 2 मार्च 2017

#10 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता - संबल (Support) - संसाधन


#10 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता

संबल (Support) - संसाधन

(7.1) संसाधनों (Resources)


संसाधन = एक भण्डार या धन, सामग्रियों, स्टाफ, और अन्य परिसंपत्तियों की आपूर्ति, जो किसी एक व्यक्ति या संस्था से लिए जा सकते हैं ताकि कार्य प्रभावी रूप से हो सके.

आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक में संसाधन से तात्पर्य व्यक्तियों (लोग), बुनियादी ढाँचे, वातावरण, निगरानी और मापन संसाधनों और संगठनात्मक ज्ञान से है, जो संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के प्रभावी कार्यान्वयन, संस्था की प्रक्रियाओं के संचालन और नियंत्रण के लिए आवश्यक हैं, ताकि उत्पाद/सेवा अनुपालना प्राप्त हो सके.

विचार करें - (1) मौजूदा आतंरिक संसाधनों की क्षमता, (2) मौजूदा आतंरिक संसाधनों पर बाधाएं, (3) बाहरी प्रदाताओं से क्या लिया जाएगा.

निर्धारित करें - गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के संस्थापन, कार्यान्वयन, संपोषण और लगातार सुधार के लिए आवश्यक संसाधनों (लोग, बुनियादी ढांचा, वातावरण, निगरानी और मापन संसाधनों और ज्ञान) को.

प्रदान करे (मुहैया करवाएं) - निर्धारित संसाधनों (लोग, बुनियादी ढांचा, वातावरण, निगरानी और मापन संसाधनों और ज्ञान) को.

पहचान और बचाव (सुरक्षा) करें - निगरानी और मापन संसाधनों का.

सुनिश्चित करें - निगरानी और मापन संसाधनों की उपयुक्तता.

संपोषित करें (बनाए रखें) - (1) बुनियादी ढांचा, (2) प्रक्रियाओं के संचालन के लिए वातावरण, (3) निगरानी और मापन संसाधनों की जारी (लगातार) उपयुक्तता.

अंशशोधन / सत्यापन करें - उल्लेखित अंतरालों या उपयोग से पहले मापन मानकों के सामने (तब लागू जब मापनीय अनुमार्गणीयता अपेक्षा हो या संस्था इसे जरूरी मानती हो).


मापनीय अनुमार्गणीयता = measurement traceability

निर्धारित करें (उस समय जब मापनीय यंत्र अनुपयुक्त पाए जाएं) - क्या पिछले माप परिणामों की वैधता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा?

उपयुक्त कार्रवाई करें - यदि पिछले माप परिणामों की वैधता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा.

संपोषित करें और उपलब्ध कराएं - निर्धारित ज्ञान.

जब आवश्यकताएं और प्रवृतियां बदल रही हो को संबोधित करते समय - (1) मौजूदा ज्ञान पर विचार करें, (2) आवश्यक अतिरिक्त ज्ञान और नवीनतम जानकारियों को प्राप्त करने के तरीकों को निर्धारित करें

दस्तावेज जानकारी प्रतिधारित करें - (1) निगरानी और मापन संसाधनों की उपयुक्तता, (2) अंशशोधन / सत्यापन करने का आधार जब कोई मापनीय मानक उपलब्ध नहीं हो.

स्पष्टीकरण
(1) बुनियादी ढांचा भूमि, भवन, सम्बंधित उपयोगिताएं (जैसे बिजली, जलापूर्ति), यंत्र, मशीनरी, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, परिवहन संसाधन, सूचनाएं, सम्प्रेषण तकनीक आदि हो सकते हैं.
(2) प्रक्रियाओं के संचालन के लिए उपयुक्त वातावरण मानवीय और भौतिक कारकों का गठजोड़ हो सकता है. मानवीय कारक सामाजिक (जैसे गैर-भेदभावपूर्ण, अर्थात लोगों में अनुचित या प्रतिकूल भेद नहीं करना, शांत, अविवादित जो स्थितियों के साथ शान्तिपूर्वक और कूटनीति से निपटे, आक्रामक या प्रतिरोधी नहीं हो) और भौतिक (जैसे तापमान, गर्मी, आद्रता, रोशनी, वायु प्रवाह, स्वच्छता, शोर आदि) हो सकते हैं.
(3) निगरानी और मापनीय संसाधन की जरुरत वैध और विश्वसनीय परिणामों को सुनिश्चित करने के लिए होती है, जब अपेक्षाओं से उत्पाद/सेवा अनुपालना सत्यापित करने के लिए निगरानी और मापन उपयोग में लिया जाता है.
(4) संगठनात्मक (संस्थागत) ज्ञान संस्था से सम्बंधित विशिष्ट ज्ञान है, जो संस्था में व्यक्तियों के अनुभवों से प्राप्त किया जाता है. संगठनात्मक (संस्थागत) ज्ञान वह सूचना है, जिसे संस्था के लक्ष्यों को पाने के लिए संस्था में उपयोग में लिया जाता है. और एक-दूसरे के बीच साझा किया जाता है.
(5) संगठनात्मक (संस्थागत) ज्ञान आतंरिक स्रोतों और बाहरी स्रोतों पर आधारित हो सकते हैं.
(6) संगठनात्मक (संस्थागत) ज्ञान की आतंरिक स्रोत बौद्धिक सम्पदा (जैसे प्रतिलिप्याधिकार, पेटेंट, डिजाईन आदि), अनुभव से प्राप्त ज्ञान, किसी प्रोजेक्ट की सफलता/असफलता से सीखे पाठ, मौखिक ज्ञान और अनुभव पाना और साझा करना, प्रक्रिया/उत्पाद/सेवा में सुधार परिणाम हो सकते हैं.
(7) संगठनात्मक (संस्थागत) ज्ञान के बाहरी स्रोत मानक, पुस्तकें, प्रकाशन, शिक्षा सम्मलेन, ग्राहक/बाहरी प्रदाता से ज्ञान लेना आदि हो सकते हैं.

- केशव राम सिंघल

आपको यह लेख कैसा लगा, कृपया अपनी टिप्पणी से अवगत कराएं. धन्यवाद.

आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता से संबंधित लेखों का उद्देश्य आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाना है. इन लेखों को आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली कार्यान्वित करने के लिए आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक का उपयोग करना चाहिए, जिसे आप अंतरराष्ट्रीय मानक संस्था 'आईएसओ' से या उसके राष्ट्रीय सदस्य संस्था (भारत में 'भारतीय मानक ब्यूरो') से प्राप्त कर सकते हैं.

शब्दावली के लिए क्लिक करें.


मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017

#09 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता - आयोजना (नियोजन)


#09 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता

आयोजना (नियोजन)

(6.1) जोखिमों और अवसरों को संबोधित करने की कार्रवाई


विचार करें - निर्धारित बाहरी और आतंरिक मुद्दे (जो संस्था और उसके प्रसंग से सम्बंधित हों) और निर्धारित इच्छुक दलों की अपेक्षाएं. इस सम्बन्ध में खंड 4.1 और 4.2 का सन्दर्भ लें.

निर्धारित करें - जोखिमों और अवसरों को (जिन्हें संबोधित करना आवश्यक है ताकि गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली संस्था के चाहे परिणामों को प्राप्त कर सके, चाहे गए प्रभावों को बढ़ा सके, अनचाहे प्रभावों को रोक/कम कर सकें और सुधार प्राप्त कर सकें.

आयोजना करें - (1) जोखिमों और अवसरों को संबोधित करने की कार्रवाईयाँ, (2) संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली प्रक्रियाओं को आयोजना की गई कार्रवाईयों में एकीकृत करने और कार्यान्वित करने के लिए विधियां/तरीकें, (3) आयोजना की गई कार्रवाईयों के प्रभावीकरण का मूल्यांकन करने के लिए विधियां/तरीके.

सुनिश्चित करें - की गई कार्रवाईयाँ (निर्धारित जोखिमों और अवसरों को संबोधित करने के लिए) उत्पाद/सेवा अनुपालन के संभावित प्रभाव के अनुरूप अवश्य हों.

स्पष्टीकरण
(1) जोखिम संबोधन के विकल्प भिन्न हो सकते हैं, जैसे जोखिमों से बचना, जोखिम को अवसर में बदल देना, जोखिम स्रोत को समाप्त कर देना, संभावना या परिणामों को बदल देना, जोखिम साझा करना, सूचित निर्णय द्वारा जोखिम को बरकरार रखना, आदि.
(2) अवसर कुछ अच्छा करने की और जा सकते हैं, जैसे - नई पद्धतियों को अपनाना, नए उत्पाद/सेवाओं को प्रारम्भ करना/परिचय कराना, नए बाजार में प्रवेश, नए ग्राहक/उपयोगकर्ताओं को संबोधित करना, साझेदारी बनाना, नई तकनीक का प्रयोग, अन्य चाहे गए और व्यवहार्य सम्भावनाओं से संस्था या ग्राहकों की आवश्यकताओं को संबोधित करना.

(6.2) गुणवत्ता लक्ष्य और उन्हें पाने की आयोजना

संस्थापित करें - गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए चाहे गरे प्रासंगिक कार्यों, स्टारों और निर्धारित प्रक्रियाओं पर गुणवत्ता लक्ष्य

सुनिश्चित करें - गुणवत्ता लक्ष्य गुणवत्ता नीति के संगत हो, मापनीय हो, लागू अपेक्षाओं पर विचार करते हों, उत्पाद/सेवा अनुपालन के प्रति प्रासंगिक हों, ग्राहक संतुष्टि बढ़ोतरी के प्रति प्रासंगिक हों.

संस्थापित गुणवत्ता लक्ष्यों को पाने के लिए निर्धारित करें - (1) तरीकें, कार्यविधियाँ और प्रक्रियाएं, (2) संसाधन आवश्यकताएं, (3) उत्तरदायी कार्मिक, (4) पूरा करने के लिए समय सीमा (लक्ष्य), (5) मूल्यांकन विधियाँ/कार्यविधियाँ.

सम्प्रेषित करें - गुणवत्ता लक्ष्य (प्रासंगिक दलों को)

निगरानी करें - गुणवत्ता लक्ष्य

अद्यतन करें - गुणवत्ता लक्ष्य, जैसा उपयुक्त हो.

दस्तावेज जानकारी संपोषित करें - गुणवत्ता लक्ष्यों पर

(6.3) परिवर्तनों की आयोजना

विचार करें - (1) परिवर्तनों का उद्देश्य, (2) परिवर्तन के संभावित परिणाम, (3) गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली अखण्डता, (4) संसाधन उपलब्धता, (5) उत्तरदायित्वों और प्राधिकारों का आवंटन/पुनः आवंटन.

पूरा करें - एक सुनियोजित तरीके से परिवर्तन (खंड 4.4 का सन्दर्भ लें).

- केशव राम सिंघल

आपको यह लेख कैसा लगा, कृपया अपनी टिप्पणी से अवगत कराएं. धन्यवाद.

आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता से संबंधित लेखों का उद्देश्य आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाना है. इन लेखों को आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली कार्यान्वित करने के लिए आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक का उपयोग करना चाहिए, जिसे आप अंतरराष्ट्रीय मानक संस्था 'आईएसओ' से या उसके राष्ट्रीय सदस्य संस्था (भारत में 'भारतीय मानक ब्यूरो') से प्राप्त कर सकते हैं.

शब्दावली के लिए क्लिक करें.




रविवार, 26 फ़रवरी 2017

#08 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली में प्रबंधन प्रतिनिधि के लिए क्या ??


#08 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता

आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली में प्रबंधन प्रतिनिधि के लिए क्या ??


आईएसओ 9001:2008 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली गतिविधियों का समन्वय करने के लिए एक प्रबंधन प्रतिनिधि नियुक्त करने की एक अपेक्षा है. आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक में ऐसी कोई अपेक्षा नहीं है कि किसी व्यक्ति को विशेषरूप से प्रबंधन प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया जाए. हालांकि प्रबंधन प्रतिनिधि नियुक्त करने की प्रकट अपेक्षा आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक में वर्णित नहीं है, पर जो गतिविधियाँ प्रबंधन प्रतिनिधि द्वारा की जाती हैं, उन्हें करना अभी भी अपेक्षित है. इन गतिविधियों को करने की जिम्मेदारी उच्च प्रबंधन द्वारा किया जाना अपेक्षित है. इस प्रकार आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक ने उच्च प्रबंधन भागीदारी पर अधिक जोर डाला है.

आईएसओ 9001:2008 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के खंड 5.3 में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार, "उच्च प्रबंधन द्वारा निम्न गतिविधियों के लिए उत्तरदायित्व और प्राधिकार आवंटित किए जाने जरूरी हैं - (1) आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक अपेक्षाओं की पालना सुनिश्चित करने के लिए, (2) प्रक्रियाएं चाहे गए परिणाम दे सुनिश्चित करने के लिए, (3) गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली निष्पादन और सुधार करने के लिए अवसरों को रिपोर्ट करने के लिए, (4) संस्था में ग्राहक केन्द्रीकरण के उन्नयन को बढ़ावा देने के लिए, (5) जब परिवर्तनों की आयोजना हो और कार्यान्वित हों, तब गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली सत्यनिष्ठा संपोषित करना (बनाए रखना) सुनिश्चित करने के लिए."

इस प्रकार उच्च प्रबंधन उपर्युक्त उत्तरदायित्वों और प्राधिकारों को एक या अधिक व्यक्तियों को आवंटित कर सकता है और ऐसे व्यक्ति को प्रबंधन प्रतिनिधि, गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली समन्वयक या अन्य कोई पदनाम दिया जा सकता है.

- केशव राम सिंघल

आपको यह लेख कैसा लगा, कृपया अपनी टिप्पणी से अवगत कराएं. धन्यवाद.

आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता से संबंधित लेखों का उद्देश्य आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाना है. इन लेखों को आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली कार्यान्वित करने के लिए आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक का उपयोग करना चाहिए, जिसे आप अंतरराष्ट्रीय मानक संस्था 'आईएसओ' से या उसके राष्ट्रीय सदस्य संस्था (भारत में 'भारतीय मानक ब्यूरो') से प्राप्त कर सकते हैं.

शब्दावली के लिए क्लिक करें.




#07 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता - नेतृत्व


#07 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता

नेतृत्व


इस खंड की सभी अपेक्षाएं उच्च प्रबंधन के लिए हैं. आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक उच्च प्रबंधन के लिए अधिक भागीदारी (भूमिकाओं) की अपेक्षा करता है.

उच्च प्रबंधन = संस्था में उच्चतम स्तर पर व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह, जो संस्था को निर्देशित और नियंत्रित करता है.

(5.1) नेतृत्व और प्रतिबद्धता

प्रदर्शित करें - गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली और ग्राहक केन्द्रीकरण के प्रति नेतृत्व और प्रतिबद्धता

जवाबदेही लें - गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के प्रभावीकरण के लिए

सुनिश्चित करें - (1) गुणवत्ता नीति और गुणवत्ता लक्ष्यों (जो संस्था के सन्दर्भ और सामरिक दिशा के प्रति संगत हों), (2) गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली अपेक्षाओं को संस्था की व्यवसाय प्रक्रियाओं के साथ एकीकृत करके, (3) गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए संसाधनों की उपलब्धता, (4) गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली चाहे गए परिणाम प्राप्त करे.

स्पष्टीकरण
व्यवसाय = गतिविधियाँ जो संस्था के अस्तित्व के उद्देश्य हेतु बुनियादी हैं.

निर्धारण, समझना और लगातार पूरा करना सुनिश्चित करें - (1) ग्राहक अपेक्षाएं, (2) लागू वैधानिक अपेक्षाएं

निर्धारण और संबोधन सुनिश्चित करें - जोखिम और अवसर (जो उत्पाद/सेवा के अनुपालन और ग्राहक संतुष्टि बढ़ाने की योग्यता प्रभावित कर सकते हैं.)

संपोषण (बनाए रखना) सुनिश्चित करें - ग्राहक संतुष्टि बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना

उन्नयन करें - (1) प्रक्रिया अभिगम (सोच) का उपयोग, (2) जोखिम आधारित सोच का उपयोग, (३) सुधार

सम्प्रेषित करें - (1) प्रभावी नेतृत्व और प्रतिबद्धता की महत्ता, (2) गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली अपेक्षाएं पूरी करने की महत्ता

काम में लगाए रखें - गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली प्रभावीकरण में योगदान देने के लिए व्यक्तियों को

सहारा दे - (1) गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली प्रभावीकरण में योगदान देने के लिए व्यक्तियों को, (2) अन्य प्रासंगिक प्रबंधन भूमिकाओं को.

(5.2) नीति

संस्थापित, कार्यान्वित और संपोषित करें - गुणवत्ता नीति (जो संस्था के उद्देश्य और प्रसंग के प्रति उपयुक्त हो, जो संस्था की सामरिक दिशा को सहारा दे, जो गुणवत्ता उद्देश्यों को स्थापित कराने के लिए ढाँचा प्रदान करे, जिसमें लागू अपेक्षाओं को संतुष्ट कराने और गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लगातार सुधार की प्रतिबद्धता शामिल हो)

संप्रेषित करें - संस्था में गुणवत्ता नीति

सुनिश्चित करें - (1) संस्था में गुणवत्ता नीति के समझ, (2) संस्था में गुणवत्ता नीति का अनुप्रयोग, (3) उपयुक्त इच्छुक दलों को गुणवत्ता नीति की उपलब्धता, जैसा उपयुक्त हो.

उपलब्ध कराएँ और दस्तावेज जानकारी संपोषित करें - गुणवत्ता नीति

(5.3) संस्थागत भूमिकाएं, उत्तरदायित्व और प्राधिकार

सुनिश्चित करें - संस्था में प्रासंगिक भूमिकाओं के लिए उत्तरदायित्वों और प्राधिकारों का आवंटन, उनका संप्रेषण और समझ.

आवंटित करें - उत्तरदायित्व और प्राधिकार निम्न के लिए - (1) आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक अपेक्षाओं की पालना सुनिश्चित करने के लिए, (2) प्रक्रियाएं चाहे गए परिणाम दे सुनिश्चित करने के लिए, (3) गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली निष्पादन और सुधार करने के लिए अवसरों को रिपोर्ट करने के लिए, (4) संस्था में ग्राहक केन्द्रीकरण के उन्नयन को बढ़ावा देने के लिए, (5) जब परिवर्तनों की आयोजना हो और कार्यान्वित हों, तब गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली सत्यनिष्ठा संपोषित करना (बनाए रखना) सुनिश्चित करने के लिए.

- केशव राम सिंघल

आपको यह लेख कैसा लगा, कृपया अपनी टिप्पणी से अवगत कराएं. धन्यवाद.

आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता से संबंधित लेखों का उद्देश्य आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाना है. इन लेखों को आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली कार्यान्वित करने के लिए आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक का उपयोग करना चाहिए, जिसे आप अंतरराष्ट्रीय मानक संस्था 'आईएसओ' से या उसके राष्ट्रीय सदस्य संस्था (भारत में 'भारतीय मानक ब्यूरो') से प्राप्त कर सकते हैं.

शब्दावली के लिए क्लिक करें.



गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017

#06 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली - संस्था के प्रसंग


#06 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता

संस्था के प्रसंग


(4.1) संस्था और उसके प्रसंग की समझ

निर्धारित करें - आंतरिक और बाहरी मुद्दे (सकारात्मक और नकारात्मक कारक या शर्तें) जो संस्था के उद्देश्य, सामरिक दिशा के प्रासंगिक हो तथा जो इच्छित परिणामों को प्राप्त करने की संगठनात्मक क्षमता को प्रभावित कर सकते हों.

निगरानी और पुनरीक्षण करें - निर्धारित आंतरिक और बाहरी मुद्दों (सकारात्मक और नकारात्मक कारक या शर्तों) के बारे में जानकारी.

स्पष्टीकरण
(1) ऐसे बहुत से मुद्दे हैं जो संस्था के बाहरी प्रसंग की समझ को आसान कर सकते हैं. ऐसे मुद्दे वैधानिक, तकनीकी, स्पर्धात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक वातावरण से उत्पन्न हो सकते हैं और ये वैश्विक, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय या स्थानीय हो सकते हैं.
(2) ऐसे बहुत से मुद्दे हैं जो संस्था के आंतरिक प्रसंग की समझ को आसान कर सकते हैं. ऐसे मुद्दे संस्था की मूल्य, संस्कृति, ज्ञान और निष्पादन से संबंधित हो सकते हैं.

(4.2) इच्छुक दलों की जरूरतों और अपेक्षाओं की समझ

निर्धारित करें - (1) संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के प्रासंगिक इच्छुक दल. (2) निर्धारित इच्छुक दलों की अपेक्षाएँ जो संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के प्रासंगिक हों.

निगरानी और पुनरीक्षण करें - निर्धारित इच्छुक दलों और निर्धारित उनकी अपेक्षाओं के बारे में जानकारी

स्पष्टीकरण
(1) इच्छुक दल = व्यक्ति या संस्था जो किसी निर्णय या गतिविधि को प्रभावित कर सकती है, से प्रभावित हो सकती है, या अपने को प्रभावित किया जा सकने के लिए देखती है.
(2) इच्छुक दलों के उदाहरण - ग्राहक, मालिक, कर्मचारी, अनुबंध पर कामगार, ठेकेदार, प्रदाता, बैंकर्स, युनियंस, साझेदार, समाज, प्रतियोगी, विपरीत दवाब समूह आदि.
(3) इच्छुक दलों की जरूरतों और अपेक्षाओं को समझने की अपेक्षा क्यों है? क्योंकि इच्छुक दलों की जरूरतें और अपेक्षाएँ ग्राहक और लागू वैधानिक अपेक्षाओं को पूरा करने वाले उत्पाद या सेवा को लगातार प्रदान करने की संस्था क्षमता पर अपना प्रभाव डाल सकती हैं.

(4.3) गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के कार्यक्षेत्र का निर्धारण

विचार करें - (1) 4.1 की अपेक्षा के अनुसार निर्धारित बाहरी और आंतरिक मुद्दे (2) 4.2 की अपेक्षा के अनुसार निर्धारित इच्छुक दलों की अपेक्षाएँ, (3) संस्था के उत्पाद और सेवाएँ

निर्धारित करें - (1) उपर्युक्त का विचार करते हुए गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली की सीमाओं और प्रयोज्यता और यह प्रक्रिया गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली का कार्यक्षेत्र संस्थापित करेगी. (2) यदि आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक की कोई अपेक्षा संस्था की गुणवता प्रबंध प्रणाली के लिए लागू नहीं होती है, तो औचित्य प्रदान करें.

लागू करें - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक की सभी अपेक्षाएँ, यदि वे संस्था के गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के निर्धारित कार्यक्षेत्र के अंतर्गत लागू होती हैं. यदि आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक की कोई अपेक्षा संस्था के गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के निर्धारित कार्यक्षेत्र के अंतर्गत लागू नहीं होती है, तो उसका औचित्य प्रदान करने की जरूरत है.

दस्तावेज जानकारी संपोषित करें (बनाएँ रखें) - संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली का कार्यक्षेत्र, जिसमें उत्पादों और सेवाओं के प्रकार और यदि आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक की कोई अपेक्षा संस्था के गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के निर्धारित कार्यक्षेत्र के अंतर्गत लागू नहीं होती है, तो उसका औचित्य शामिल हो.

उपलब्ध कराएँ - दस्तावेज जानकारी जो संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली का निर्धारित कार्यक्षेत्र इंगित करता हो.

महत्वपूर्ण बिन्दु - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक से अनुपालना का दावा तभी किया जाना चाहिए, जब मानक की ऐसी निर्धारित अपेक्षाएँ (जो संस्था में लागू नहीं की जा रही हैं) से संस्था के उत्पाद और सेवाओं की अनुरूपता सुनिश्चित करने और ग्राहक संतुष्टि बढ़ाने के लिए संस्था की योग्यता और उत्तरदायित्व पर कोई प्रभाव नही पड़ता हो.

स्पष्टीकरण -
संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली में मानक अपेक्षाओं को लागू किए जाने के सन्दर्भ में आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक में 'वर्जन' पद का उपयोग नहीं किया गया है. यह संस्था के लिए है कि निम्न कारणों की वजह से संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली में मानक की अपेक्षाओं की प्रयोज्यता का पुनरीक्षण करे - (1) संस्था का आकार, (2) संस्था की जटिलता, (3) संस्था द्वारा स्वीकार किया प्रबंधन मॉडल, (4) संस्था की गतिविधियों की श्रेणी, और (5) संस्था द्वारा सामना के जा रही जोखिम और अवसरों की प्रकृति. हालांकि यह नोट करें कि आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक से अनुपालना का दावा तभी किया जाना चाहिए, जब मानक की ऐसी निर्धारित अपेक्षाएँ (जो संस्था में लागू नहीं की जा रही हैं) से संस्था के उत्पाद और सेवाओं की अनुरूपता सुनिश्चित करने और ग्राहक संतुष्टि बढ़ाने के लिए संस्था की योग्यता और उत्तरदायित्व पर कोई प्रभाव नही पड़ता हो.

(4.4) गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली और इसकी प्रक्रियाएँ

संस्थापित, कार्यान्वित, संपोषित और लगातार सुधार करें - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक की अपेक्षाओं के अनुसार आवश्यक प्रक्रियाएँ और उनके बीच परस्पर क्रियाओं सहित संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली.

निर्धारित करें - (1) गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए जरुरी प्रक्रियाएँ और संस्था में उनकी प्रयोज्यता, (2) निर्धारित प्रक्रियाओं से जरुरी निवेश और अपेक्षित निर्गत, (3) निर्धारित प्रक्रियाओं का अनुक्रम और अन्योन्यक्रिया, (4) निर्धारित प्रक्रियाओं के प्रभावी संचालन और नियंत्रण के लिए मानदंड और विधियाँ, साथ ही निगरानी, मापन और संबंधित निष्पादन संकेतक, (5) निर्धारित प्रक्रियाओं के लिए जरुरी संसाधन.

सुनिश्चित करें - जरुरी निर्धारित संसाधनों की उपलब्धता.

निर्दिष्ट करें - निर्धारित प्रक्रियाओं के लिए उत्तरदायित्व और प्राधिकार.

लागू करें - निर्धारित प्रक्रियाओं के प्रभावी संचालन और नियंत्रण के लिए मानदंड और विधियाँ, साथ ही निगरानी, मापन और संबंधित निष्पादन संकेतक.

संबोधित करें - जोखिम और अवसर (जैसा 6.1 में निर्धारित किए गए)

मूल्यांकन करें - निर्धारित प्रक्रियाएँ (इच्छित परिणामों को सुनिश्चित करने के लिए)

कार्यान्वित करें - कोई जरूरी परिवर्तन (इच्छित परिणामों को सुनिश्चित करने के लिए)

सुधार करें - (1) निर्धारित प्रक्रियाएँ, (2) गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली

दस्तावेज जानकारी संपोषित करें - जो संस्था प्रक्रियाओं के संचालन को सहारा देते हों

दस्तावेज जानकारी प्रतिधारित करें - जो यह आत्मविश्वास प्रदान करे कि प्रक्रियाएँ आयोजना के अनुसार संचालित हो रही हैं.

- केशव राम सिंघल

आपको यह लेख कैसा लगा, कृपया अपनी टिप्पणी से अवगत कराएं. धन्यवाद.

आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता से संबंधित लेखों का उद्देश्य आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाना है. इन लेखों को आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली कार्यान्वित करने के लिए आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक का उपयोग करना चाहिए, जिसे आप अंतरराष्ट्रीय मानक संस्था 'आईएसओ' से या उसके राष्ट्रीय सदस्य संस्था (भारत में 'भारतीय मानक ब्यूरो') से प्राप्त कर सकते हैं.

शब्दावली के लिए क्लिक करें.