ISO 19011:2026 मानक जारी - ऑडिटिंग के एक नए युग की शुरुआत
**********
प्रतीकात्मक चित्र
ISO 19011:2026 मानक आधिकारिक रूप से प्रकाशित हो चुका है। ISO के आधिकारिक लिंक पर अब इसकी स्थिति 'Published' (प्रकाशित) दर्शा रही है।
इस संशोधित मानक के प्रकाशन के साथ ही ऑडिटिंग की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत हो गई है, जहाँ पारंपरिक ऑडिटिंग के तरीकों को पूरी तरह से आधुनिक और डिजिटल अपेक्षाओं के अनुरूप ढाल दिया गया है।
चूँकि अब यह मानक आधिकारिक रूप से लागू हो गया है, संगठनों और ऑडिटर्स के लिए ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं -
- मानक की प्रति - अब संगठन और ऑडिटर्स ISO Store से इस नए मानक (ISO 19011:2026) की प्रति प्राप्त कर सकते हैं और इसके विस्तृत दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर सकते हैं।
- परिवर्तन काल (Transition Period) - संक्रमण काल की शुरुआत हो चुकी है। यद्यपि इसकी समय-सीमा 3 वर्ष की है, लेकिन विशेषज्ञों की सलाह है कि संगठनों को पहले वर्ष (यानी अगले 12 महीनों) के भीतर ही अपनी आंतरिक ऑडिट टीमों को प्रशिक्षित करना और नई गाइडलाइंस लागू करना शुरू कर देना चाहिए। इससे रिमोट और तकनीक-आधारित ऑडिट को डिज़ाइन करने में आपकी टीम को पर्याप्त अनुभव मिल जाएगा।
- ऑडिटर्स के लिए अपग्रेड - ऑडिटर्स के लिए अब ISO 19011:2018 से ISO 19011:2026 ब्रिजिंग कोर्स प्रासंगिक हो गए हैं, ताकि वे नए नियमों—विशेष रूप से रिमोट और हाइब्रिड ऑडिटिंग के लाइफसाइकिल डिज़ाइन, आईसीटी (ICT) सक्षमता और सूचना सुरक्षा से जुड़े बदलावों को समझकर खुद को अपग्रेड कर सकें।
- रिमोट ऑडिटिंग की अनिवार्यता - इस प्रकाशन के साथ अब रिमोट ऑडिटिंग केवल एक वैकल्पिक टूल नहीं रह गया है, बल्कि ऑडिट प्रोग्राम के योजना चरण (Planning Stage) से ही इसे एक मुख्य पद्धति के रूप में शामिल करना अनिवार्य हो गया है।
यह मानक मुख्य रूप से निम्नलिखित 12 प्रबंध प्रणालियों के ऑडिट के लिए अत्यंत उपयुक्त और प्रभावी है -
ISO 9001 (Quality)
ISO 14001 (Environment)
ISO 45001 (Health & Safety)
ISO/IEC 27001 (Information Security)
ISO 22301 (Business Continuity)
ISO/IEC 20000-1 (IT Service)
ISO/IEC 42001 (Artificial Intelligence)
ISO 22000 (Food Safety)
ISO 13485 (Medical Devices)
ISO 50001 (Energy)
ISO 37001 (Anti-Bribery)
ISO 41001 (Facility Management)
प्रबंधन प्रणाली ऑडिटिंग से जुड़े प्रोफेशनल्स को अब तुरंत इस नए संस्करण को अपनाने की दिशा में कदम बढ़ा देना चाहिए।
सादर,
केशव राम सिंघल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें