गुरुवार, 22 सितंबर 2011

गुणवत्ता नीति (quality policy)



अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक में गुणवत्ता नीति (quality policy) अपेक्षाएं क्या हैं और इन अपेक्षाओं की पालना के लिए कौन उत्तरदायी है?

गुणवत्ता नीति से सम्बंधित अपेक्षाएं अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के पैरा ५.३ में वर्णित हैं. इन अपेक्षाओं की पालना के लिए सर्वोच्च प्रबंधन (top management) उत्तरदायी है. मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार सर्वोच्च प्रबंधन (top management) के लिए यह आवश्यक है कि वह निम्न बातें सुनिश्चित करे:
- संस्था के प्रयोजन के लिए गुणवत्ता नीति उपयुक्त है,
- गुणवत्ता नीति में अपेक्षाओं के अनुपालन की प्रतिबद्धता शामिल है,
- गुणवत्ता नीति में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के प्रभावीकरण में निरंतर सुधार शामिल है,
- गुणवत्ता नीति गुणवत्ता लक्ष्यों को संस्थापित करने और पुनरीक्षण करने के लिए ढांचा प्रदान करती है,
- गुणवत्ता नीति संस्था में संप्रेषित कर दी गयी है,
- गुणवत्ता नीति संस्था में समझ ली गयी है, अर्थात संस्था के लोगो ने गुणवत्ता नीति को भली प्रकार समझ लिया है,
- गुणवत्ता नीति की निरंतर उपयुक्तता (continuing suitability) के लिए पुनरीक्षण (review) किया जाता है.

कृपया अंग्रेजी में प्रबंधन उत्तरदायित्व से सम्बंधित लेख के लिए लिंक http://iso9001-2008awareness.blogspot.com/2008/12/understanding-iso-90012008-quality_16.html देखे.

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली की सफलता सर्वोच्च प्रबंधन की प्रतिबद्धता पर ही निर्भर है. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के कार्यान्वयन में सर्वोच्च प्रबंधन की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक भूमिका है.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

ग्राहक केन्द्रीकरण (customer focus)



अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक में ग्राहक केन्द्रीकरण (customer focus) अपेक्षाएं क्या हैं और इन अपेक्षाओं की पालना के लिए कौन उत्तरदायी है?

ग्राहक केन्द्रीकरण से सम्बंधित अपेक्षाएं अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के पैरा ५.२ में वर्णित हैं. इन अपेक्षाओं की पालना के लिए सर्वोच्च प्रबंधन (top management) उत्तरदायी है. मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार सर्वोच्च प्रबंधन (top management) के लिए यह आवश्यक है कि वह यह सुनिश्चित करे कि ग्राहक अपेक्षाओं का निर्धारण सुनिश्चित कर लिया गया है, और ग्राहक संतुष्टि बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राहक अपेक्षाओं को पूरा कर लिया गया है.

मानक में मानक के पैरा ७.२.१ (उत्पाद से सम्बंधित अपेक्षाओं का निर्धारण) पैरा ८.२.१ (ग्राहक संतुष्टि) को देखने का सन्दर्भ भी वर्णित है.

कृपया अंग्रेजी में प्रबंधन उत्तरदायित्व से सम्बंधित लेख के लिए लिंक http://iso9001-2008awareness.blogspot.com/2008/12/understanding-iso-90012008-quality_16.html देखे.

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली की सफलता सर्वोच्च प्रबंधन की प्रतिबद्धता पर ही निर्भर है. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के कार्यान्वयन में सर्वोच्च प्रबंधन की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक भूमिका है.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

मंगलवार, 20 सितंबर 2011

प्रबंधन प्रतिबद्धता



अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक में प्रबंधन प्रतिबद्धता अपेक्षाएं क्या हैं और इन अपेक्षाओं की पालना के लिए कौन उत्तरदायी है?

प्रबंधन प्रतिबद्धता से सम्बंधित अपेक्षाएं अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के पैरा ५.१ में वर्णित हैं. इन अपेक्षाओं की पालना के लिए सर्वोच्च प्रबंधन (top management) उत्तरदायी है. मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार सर्वोच्च प्रबंधन (top management) गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के विकास और कार्यान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का साक्ष्य दे और गुणवत्ता प्रबंध के प्रभावीकरणके निरंतर सुधार के लिए निम्न को पूरा करे:
- वैधानिक और नियामक (statutory and regulatory) अपेक्षाओं के साथ ग्राहक अपेक्षाओं को पूरा करने का महत्त्व संस्था में संप्रेषित करें अर्थात इस बारे में संस्था के कर्मचारियों को जानकारी दें, ताकि उनकी सम्बंधित विषय पर जागरूकता बढ़े.
- गुणवत्ता नीति (quality policy) संस्थापित करे.
- यह सुनिश्चित करे कि गुणवत्ता लक्ष्यों (quality objectives) को संस्थापित कर लिया गया है.
- प्रबंधन पुनरीक्षण (management review) करे.
- संसाधनों की उपलब्धता (availability of resources) सुनिश्चित करें.

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली की सफलता सर्वोच्च प्रबंधन की प्रतिबद्धता पर ही निर्भर है. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के कार्यान्वयन में सर्वोच्च प्रबंधन की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक भूमिका है.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

सोमवार, 19 सितंबर 2011

प्रबंधन उत्तरदायित्व



संक्षेप में बताये कि अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के अंतर्गत गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए 'प्रबंधन उत्तरदायित्व' अपेक्षाएं मानक के किस पैरा में वर्णित हैं तथा किन से सम्बंधित हैं?

'प्रबंधन उत्तरदायित्व' अपेक्षाएं अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के पैरा ५ में वर्णित हैं, जो निम्न से सम्बंधित हैं:
- पैरा ५.१ - प्रबंधन प्रतिबद्धता (Management commitment)
- पैरा ५.२ - ग्राहक केन्द्रीकरण (Customer focus)
- पैरा ५.३ - गुणवत्ता नीति (Quality policy)
- पैरा ५.४ - आयोजना (Planning)
- पैरा ५.४.१ - गुणवत्ता लक्ष्य (Quality objectives )
- पैरा ५.४.२ - गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली आयोजना (Quality management system planning)
- पैरा ५.५ - उत्तरदायित्व, प्राधिकार और सम्प्रेषण (Responsibility, authority and communication)
- पैरा ५.५.१ - उत्तरदायित्व और प्राधिकार (Responsibility and authority)
- पैरा ५.५.२ - प्रबंधन प्रतिनिधि (Management representative)
- पैरा ५.५.३ - आंतरिक सम्प्रेषण (Internal communication)
- पैरा ५.६ - प्रबंधन पुनरीक्षण (Management review)
- पैरा ५.६.१ - सामान्य (General)
- पैरा ५.६.२ - पुनरीक्षण निवेश (Review input)
- पैरा ५.६.३ - पुनरीक्षण निर्गत (Review output)

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

शनिवार, 3 सितंबर 2011

दस्तावेजों पर आवश्यक नियंत्रण




अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के अनुसार दस्तावेजों के नियंत्रण से सम्बन्धित अपेक्षाएं क्या हैं?

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के पैरा ४.२.३ के अनुसार गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली द्वारा चाहे गए दस्तावेजों का नियंत्रण जरुरी है तथा दस्तावेजों पर आवश्यक नियंत्रण परिभाषित करने के लिए एक प्रलेखित कार्यविधि संस्थापित किया जाना आवश्यक है. अभिलेख एक विशेष प्रकार के दस्तावेज होते हैं और अभिलेखों का नियंत्रण मानक के पैरा ४.२.४ में वर्णित अपेक्षाओं के अनुरूप किया जाना चाहिए.

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार दस्तावेजों पर आवश्यक नियंत्रण परिभाषित करने के लिए प्रलेखित कार्यविधि संस्थापित की जायेगी जिसमें निम्न बातों पर नियंत्रण परिभाषित किया जाएगा -
- जारी करने से पूर्व उपयुक्तता हेतु दस्तावेजों का अनुमोदन,
- दस्तावेजों का पुनरीक्षण और जैसा आवश्यक हो अद्यतन करने और पुन: अनुमादन के लिए,
- यह सुनिश्चित करने के लिए कि दस्तावेजों के परिवर्तन और वर्त्तमान संशोधित स्थिति तय कर ली गयी है,
- यह सुनिश्चित करने के लिए कि लागू दस्तावेजों के पाठ उपयोग स्थल पर उपलब्ध हैं,
- यह सुनिश्चित करने के लिए कि दस्तावेज सुपाठ्य और सहज ही पहचानने योग्य हैं,
- यह सुनिश्चित करने के लिए कि गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली की आयोजना और संचालन के लिए संस्था द्वारा ज्ञात किये गए बाहरी मूल (external origin) के दस्तावेजों की पहचान कर ली गयी है और उन्हें नियंत्रित किया गया है,
- अप्रचलित (obsolete) दस्तावेजों का अज्ञानवश उपयोग रोकने के लिए, और यदि वे किसी प्रयोजन के लिए रखे गए होंतो उपयुक्त पहचान लागू करने के लिए.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

बुधवार, 31 अगस्त 2011

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली प्रलेखन में चाहे गए अभिलेख (records)



आईएसओ ९००१:२००८ अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली प्रलेखन में चाहे गए अभिलेख (records) कौन-कौन से हैं?

आईएसओ ९००१:२००८ अंतर्राष्ट्रीय मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार संस्था के गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली प्रलेखन में चाहे गए अभिलेख (records) निम्न से सम्बंधित हैं -

- प्रबंधन पुनरीक्षण - पैरा ५.६

- शिक्षा, प्रशिक्षण, कौशल और अनुभव के समुचित अभिलेख - पैरा ६.२.२

- यह साक्ष्य देने के लिए कि उपलब्धि प्रक्रियाएं और परिणामित उत्पाद (realization processes and resulting product) अपेक्षाओं को पूरा करते हैं - पैरा ७.१

- पुनरीक्षण के परिणामों और पुनरीक्षण से उत्पन्न होने वाली कार्यविधिओं के अभिलेख - पैरा ७.२.२

- परिरूप और विकास निवेश - पैरा ७.३.२

- परिरूप और विकास पुनरीक्षण - पैरा ७.३.४

- परिरूप और विकास सत्यापन - पैरा ७.३.५

- परिरूप और विकास वैधीकरण - पैरा ७.३.६

- परिरूप और विकास परिवर्तनों पर नियंत्रण - पैरा ७.३.७

- खरीद प्रक्रिया - पैरा ७.४.१

- उत्पादन और सेवा व्यवस्था के लिए प्रक्रियाओं का वैधीकरण - पैरा ७.५.२

- पहचान और खोजनीयता - पैरा ७.५.३

- ग्राहक सम्पति - पैरा ७.५.४

- निगरानी (मानिटरिंग) और मापन उपकरण का नियंत्रण - पैरा ७.६

- आतंरिक संपरीक्षण - पैरा ८.२.२

- उत्पाद की निगरानी (मानिटरिंग) और मापन - पैरा ८.२.४

- प्रतिकूल उत्पाद पर नियंत्रण - पैरा ८.३

- दुरुस्ती कार्रवाई - पैरा ८.५.२

- निवारक कार्रवाई - पैरा ८.५.३



उपर्युक्त अभिलेखों के अलावा ऐसे अभिलेख भी संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली में होने चाहिए जो प्रक्रियाओं की प्रभावी आयोजना, संचालन, निरीक्षण के लिए जो संस्था निर्धारित करे.


इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....
कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.


गुणवत्ता नियमावली



आईएसओ ९००१:२००८ अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार गुणवत्ता नियमावली में क्या शामिल किया जाना चाहिए?

आईएसओ ९००१:२००८ अंतर्राष्ट्रीय मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार संस्था को एक गुणवत्ता नियमावली संस्थापित और संपोषित करना जरुरी है. गुणवत्ता नियमावली में निम्न शामिल किये जाने चाहिए -
- किसी वर्जन (अर्थात छूट, exclusion) के विवरण
- वर्जन/वर्जनों के औचित्य के विवरण
- संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली का कार्यक्षेत्र
- संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए संस्थापित प्रलेखित कार्यविधियाँ (documented procedures) अथवा उनका सन्दर्भ
- संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली की प्रक्रियाओं के बीच परस्पर प्रभाव (अन्तर्सम्बन्ध) का विवरण

आईएसओ ९००१:२००८ अंतर्राष्ट्रीय मानक का संदर्भित पैरा - ४.२.२


इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

सोमवार, 29 अगस्त 2011

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली प्रलेखन - रूप और माध्यम



गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली प्रलेखन किस रूप और माध्यम में हो सकते हैं?

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली प्रलेखन किसी भी रूप और माध्यम के प्रकार में हो सकते हैं. इसका अर्थ यह है कि :
- प्रलेखन किसी भी भाषा में लिखे जा सकते हैं,
- प्रलेखन किसी भी रूप में (अर्थात इलैक्ट्रोनिक या कागज़ पर लिखें) हो सकते हैं.

कृपया इस सम्बन्ध में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक आईएसओ ९००१:२००८ के पैरा ४.२.१ के अंत में दी गई टिप्पणी संख्या ३ देखें.
इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. धन्यवाद.

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली प्रलेखन की सीमा


गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली प्रलेखन की सीमा


क्या किसी संस्था के गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली प्रलेखन की सीमा अर्थात विस्तार (मात्रा) दूसरी संस्था के गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली प्रलेखन की सीमा अर्थात विस्तार (मात्रा) से भिन्न हो सकता है और क्यों?


एक संस्था के गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली प्रलेखन की सीमा अर्थात विस्तार (मात्रा) दूसरी संस्था के गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली प्रलेखन की सीमा अर्थात विस्तार (मात्रा) से भिन्न हो सकता है, जिसके निम्न (एक या अधिक) कारण हो सकते हैं :-

- संस्था का आकार,

- संस्था के क्रियाकलापों का प्रकार,

- संस्था की प्रक्रियाओं की जटिलता और उनके बीच अन्तर्सम्बन्ध,

- संस्था के कार्मिकों की सक्षमता


इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.


आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. धन्यवाद .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. धन्यवाद.


शुक्रवार, 26 अगस्त 2011

प्रलेखित कार्यविधि अपेक्षा (अपेक्षाएं) और दस्तावेज



इस विषय में दो प्रश्न महत्वपूर्ण हैं, जिनके बारे में जानना जरुरी है.
पहला, क्या एकल दस्तावेज (document) में आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक अपेक्षाओं के लिए एक या अधिक कार्यविधियाँ (procedures) संबोधित की जा सकती हैं?
दूसरा, क्या एक प्रलेखित कार्यविधि के लिए किसी एक अपेक्षा को एक से अधिक दस्तावेजों (documents) में शामिल किया जा सकता है?

आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के पैरा ४.२.१ के अंत में वर्णित पहली टिप्पणी में इन दोनों प्रश्नों का उत्तर स्पष्ट है.

दोनों प्रश्नों के उत्तर सकारात्मक हैं. एकल दस्तावेज में आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक अपेक्षाओं के लिए एक या अधिक कार्यविधियाँ संबोधित की जा सकती हैं. एक प्रलेखित कार्यविधि के लिए किसी एक अपेक्षा को एक से अधिक दस्तावेजों (documents) में शामिल किया जा सकता है.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.


आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. धन्यवाद ....