मंगलवार, 11 अक्टूबर 2011

मानव संसाधन (Human resources) अपेक्षाएं

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली में मानव संसाधन (Human resources) अपेक्षाएं मानक के किस पैरा में वर्णित हैं, इन अपेक्षाओं का उद्देश्य क्या है तथा ये अपेक्षाएं क्या हैं?

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली में मानव संसाधन अपेक्षाएं मानक के पैरा ६.२ में वर्णित हैं, जो निम्न से सम्बंधित हैं:
- पैरा ६.२.१ - सामान्य (General)
- पैरा ६.२.२ - सक्षमता, प्रशिक्षण और जागरूकता (Competence, training and awareness)

सामान्य (General)

मानक के पैरा ६.२.१ में वर्णित अपेक्षाओं का उद्देश्य संस्था में उत्पाद अपेक्षाओं से अनुरूपता प्रभावित कार्य करने वाले सक्षम कार्मिकों की उपलब्धता कराना है. मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार उत्पाद अपेक्षाओं से अनुरूपता को प्रभावित किये जाने वाले कार्य करने वाले कार्मिक समुचित शिक्षा, प्रशिक्षण, कौशल व अनुभव के आधार पर सक्षम होने चाहिए. इस पैरा के अंत में एक नयी टिप्पणी को जोड़ा गया है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि उत्पाद अपेक्षाओं से अनुरूपता गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली में कोई भी कार्य करने वाले कार्मिक द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष (directly or indirectly) रूप से प्रभावित हो सकते हैं.

यही एक कारण है कि संस्था के कार्मिक समुचित शिक्षा, प्रशिक्षण, कौशल व अनुभव के आधार पर सक्षम होने चाहिए, ताकि संस्था द्वारा निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता बनी रहे.

सक्षमता, प्रशिक्षण और जागरूकता (Competence, training and awareness)

मानक के पैरा ६.२.२ में वर्णित अपेक्षाओं का उद्देश्य संस्था में कार्मिकों को समुचित सक्षमता, प्रशिक्षण और जागरूकता प्रदान करना है. मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार -

- संस्था उत्पाद अपेक्षाओं से अनुरूपता को प्रभावित किये जाने वाले कार्य करने वाले कार्मिक के लिए आवश्यक सक्षमता (competence) निर्धारित करे,
- संस्था आवश्यक सक्षमता प्राप्त करने के लिए, जहाँ जहाँ लागू हो, प्रशिक्षण प्रदान करे या अन्य कार्रवाई करे,
- संस्था यह सुनिश्चित करे कि संस्था के कार्मिक अपनी गतिविधिओं की प्रासंगिकता (सार्थकता) और महत्त्व के बारे में जानते हैं और वे किस प्रकार गुणवत्ता लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहयोग कर सकते हैं, तथा
- संस्था शिक्षा, प्रशिक्षण, कौशल और अनुभव के समुचित अभिलेख (रिकॉर्ड) रखे.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

संसाधन की व्यवस्था अपेक्षाएं

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली में संसाधन की व्यवस्था अपेक्षाओं का उद्देश्य क्या है, ये किस पैरा में वर्णित हैं और अपेक्षाएं क्या हैं?

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए संसाधन की व्यवस्था अपेक्षाएं मानक के पैरा ६.१ में वर्णित हैं, तथा अपेक्षाओं का उद्देश्य संस्था में पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता की व्यवस्था कराना है. मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली को कार्यान्वित और संपोषित करने और लगातार इसके प्रभावीकरण में उन्नति के लिए तथा ग्राहक अपेक्षाओं को पूरा करते हुए ग्राहक संतुष्टि में उन्नयन के लिए संस्था आवश्यक (पर्याप्त) संसाधनों को निर्धारित और उपलब्ध करे.

यहाँ यह महत्वपूर्ण है कि संसाधन प्रबधन के लिए संस्था में उचित और पर्याप्त मानव संसाधन, संरचना और कार्य वातावरण होना चाहिए, जिसकी अपेक्षाएं मानक के निम्न पैरा में वर्णित हैं:
- पैरा ६.२ - मानव संसाधन (Human resources)
- पैरा ६.३ - संरचना (Infrastructure)
- पैरा ६.४ - कार्य वातावरण (Work environment)

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली में संसाधन प्रबंधन अपेक्षाएं

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली में संसाधन प्रबंधन अपेक्षाएं मानक के किस पैरा में वर्णित हैं और किनसे सम्बंधित हैं?

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए संसाधन प्रबंधन अपेक्षाएं मानक के पैरा ६ में वर्णित हैं, जो निम्न से सम्बंधित हैं:

- पैरा ६.१ - संसाधन की व्यवस्था (Provision of resources)
- पैरा ६.२ - मानव संसाधन (Human resources)
- पैरा ६.३ - संरचना (Infrastructure)
- पैरा ६.४ - कार्य वातावरण (Work environment)

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

बुधवार, 5 अक्टूबर 2011

प्रबंधन पुनरीक्षण Management review

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली में प्रबंधन पुनरीक्षण अपेक्षाएं मानक के किस पैरा में वर्णित हैं तथा प्रबंधन पुनरीक्षण से सम्बंधित अपेक्षाएं क्या हैं?

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के पैरा ५.६ में प्रबंधन पुनरीक्षण अपेक्षाएं वर्णित हैं, जिसके तीन उपखंड निम्न हैं:
- पैरा ५.६.१ - सामान्य (General)
- पैरा ५.६.२ - पुनरीक्षण निवेश (Review input)
- पैरा ५.६.३ - पुनरीक्षण निर्गत (Review output)

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक में पैरा ५.६.१ में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार सर्वोच्च प्रबंधन (top management) नियोजित अंतरालों (planned intervals) पर संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली का पुनरीक्षण निरंतर उपयुक्तता, पर्याप्तता और प्रभावीकरण को सुनिश्चित करने के लिए करे. इस प्रबंधन पुनरीक्षण में गुणवत्ता नीति और गुणवत्ता लक्ष्यों को शामिल करते हुए सुधार के लिए अवसरों का मूल्यांकन तथा गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के प्रति परिवर्तनों की आवश्यकता शामिल हो. मानक की अपेक्षाओं में यह भी वर्णित है कि प्रबंधन पुनरीक्षण के अभिलेख (records) रखे जाएँ.

मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार प्रबंधन पुनरीक्षण निवेश में निम्न से सम्बंधित जानकारी शामिल होनी चाहिए:
- संपरीक्षण (audit) के परिणाम,
- ग्राहक पुनर्निवेशन (customer feedback),
- प्रक्रिया निष्पादन (process performance),
- उत्पाद अनुरूपता (product conformity),
- निवारक कार्रवाई (preventive action) की स्थिति,
- सुधार कार्रवाई (corrective action) की स्थिति,
- पूर्व प्रबंधन पुनरीक्षणों से अनुवर्ती कार्रवाई,
- गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली को प्रभावित करने वाले परिवर्तन, तथा
- सुधार के लिए अनुशंसाएं.

मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार प्रबंधन पुनरीक्षण निर्गत में निम्न से सम्बंधित कोई निर्णय और कार्रवाई शामिल होनी चाहिए:
- गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली और इसकी प्रक्रियाओं के प्रभावीकरण का सुधार,
- ग्राहक अपेक्षाओं से सम्बंधित उत्पाद का सुधार, तथा
- संसाधन जरूरतें

कृपया अंग्रेजी में प्रबंधन उत्तरदायित्व से सम्बंधित लेख के लिए लिंक http://iso9001-2008awareness.blogspot.com/2008/12/understanding-iso-90012008-quality_16.html देखे.

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली की सफलता सर्वोच्च प्रबंधन की प्रतिबद्धता पर ही निर्भर है. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के कार्यान्वयन में सर्वोच्च प्रबंधन की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक भूमिका है.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

मंगलवार, 4 अक्टूबर 2011

आतंरिक सम्प्रेषण (Internal communication)

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के कार्यान्वयन के लिए सर्वोच्च प्रबंधन को आतंरिक सम्प्रेषण के लिए क्या सुनिश्चित करना चाहिए और इसको प्रभावी बनाने के लिए किन माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है?

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के कार्यान्वयन के लिए मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार आंतरिक सम्प्रेषण के लिए सर्वोच्च प्रबंधन को निम्न सुनिश्चित करना चाहिए:
- संस्था के भीतर उपयुक्त सम्प्रेषण प्रक्रियाएं संस्थापित की गई हैं, तथा
- गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के प्रभावीकरण के विषय में सम्प्रेषण किया जाता है.

संस्था में आतंरिक सम्प्रेषण को प्रभावी बनाने के लिए निम्न का उपयोग किया जा सकता है:
- परिपत्र (circular)
- पत्र (letter)
- बैठक (meeting)
- बुलेटिन (bulletin)
- दूरभाष बातचीत (telephonic conversation)
- ईमेल (email) इत्यादि

कृपया अंग्रेजी में प्रबंधन उत्तरदायित्व से सम्बंधित लेख के लिए लिंक http://iso9001-2008awareness.blogspot.com/2008/12/understanding-iso-90012008-quality_16.html देखे.

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली की सफलता सर्वोच्च प्रबंधन की प्रतिबद्धता पर ही निर्भर है. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के कार्यान्वयन में सर्वोच्च प्रबंधन की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक भूमिका है.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

सोमवार, 3 अक्टूबर 2011

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के प्रभावी कार्यान्वयन में प्रबंधन प्रतिनिधि (Management representative) की भूमिका क्यों महत्वपूर्ण ...

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के प्रभावी कार्यान्वयन में प्रबंधन प्रतिनिधि (Management representative) की भूमिका क्यों महत्वपूर्ण है? प्रबंधन प्रतिनिधि (Management representative) किसे बनाया जाना चाहियें?

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के प्रभावी कार्यान्वयन और सकारात्मक परिणामों को प्राप्त करने में प्रबंधन प्रतिनिधि की भूमिका इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रबंधन प्रतिनिधि वह व्यक्ति है जो:
- संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के कार्यान्वयन हेतु संस्था के लोगों (कर्मचारियों) को लगातार प्रोत्साहित करता है,
- संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के कार्यान्वयन हेतु संस्था के लोगों (कर्मचारियों) का अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ की अपेक्षाओं की जागरूकता के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है, और
- संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए प्रबंधन पुनरीक्षण (management review) और आंतरिक संपरीक्षण (internal audit) समय पर आयोजित करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाता है.

प्रबंधन प्रतिनिधि संस्था प्रबंधन के किसी ऐसे सदस्य को बनाया जाना चाहिए जो गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के प्रति सकारात्मक सोच रखता हो तथा जिसे अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ की अपेक्षाओं के साथ आईएसओ ९०००:२००५ और आईएसओ १९०११:२००२ में सम्मिलित विषयों की अच्छी जानकारी हो, ताकि वह कर्मचारियों को उचित मार्गदर्शन दे सके और उन्हें प्रोत्साहित कर सके.

कृपया अंग्रेजी में प्रबंधन उत्तरदायित्व से सम्बंधित लेख के लिए लिंक http://iso9001-2008awareness.blogspot.com/2008/12/understanding-iso-90012008-quality_16.html देखे.

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली की सफलता सर्वोच्च प्रबंधन की प्रतिबद्धता पर ही निर्भर है. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के कार्यान्वयन में सर्वोच्च प्रबंधन की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक भूमिका है.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

शनिवार, 1 अक्टूबर 2011

प्रबंधन प्रतिनिधि (Management representative)

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के अंतर्गत सर्वोच्च प्रबंधन द्वारा किसे प्रबंधन प्रतिनिधि (Management representative) नियुक्त करना चाहिए और उसके पास कौन से उत्तरदायित्व और प्राधिकार (Responsibility and authority) होने चाहियें?

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ में वर्णित अपेक्षाओं के अंतर्गत सर्वोच्च प्रबंधन को संस्था के प्रबंधन के किसी एक सदस्य को प्रबंधन प्रतिनिधि नियुक्त करना चाहिए. यहाँ यह स्पष्ट करना जरुरी है कि बाहरी (अर्थात संस्था के बाहर का कोई) व्यक्ति प्रबंधन प्रतिनिधि नहीं बन सकता है. प्रबंधन प्रतिनिधि को निम्न उत्तरदायित्व और प्राधिकार दिए जाने चाहिए:
- प्रबंधन प्रतिनिधि यह सुनिश्चित करे कि गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं संस्थापित और संपोषित की जाएँ,
- गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के अनुपालन और लगातार सुधार के लिए किसी आवश्यकता (जरुरत) के बारे में प्रबंधन प्रतिनिधि सर्वोच्च पबंधन को सूचित करे, तथा
- संस्था के भीतर ग्राहक अपेक्षाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना प्रबंधन प्रतिनिधि सुनिश्चित करे.

मानक में यह भी स्पष्ट है कि प्रबंधन प्रतिनिधि के उत्तरदायित्व में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली से सम्बंधित मामलों में बाहरी पक्षों (external parties) के साथ संपर्क करना शामिल हो सकता है.

इन अपेक्षाओं की पालना के लिए संस्था का सर्वोच्च प्रबंधन उत्तरदायी है.

कृपया अंग्रेजी में प्रबंधन उत्तरदायित्व से सम्बंधित लेख के लिए लिंक http://iso9001-2008awareness.blogspot.com/2008/12/understanding-iso-90012008-quality_16.html देखे.

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली की सफलता सर्वोच्च प्रबंधन की प्रतिबद्धता पर ही निर्भर है. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के कार्यान्वयन में सर्वोच्च प्रबंधन की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक भूमिका है.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

गुरुवार, 29 सितंबर 2011

उत्तरदायित्व और प्राधिकार (Responsibility and authority)

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के अंतर्गत गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए सर्वोच्च प्रबंधन को उत्तरदायित्व और प्राधिकार (Responsibility and authority) के लिए क्या सुनिश्चित करना जरुरी है?

------------------------------------ उत्तरदायित्व -------------------------------

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ में वर्णित अपेक्षाओं के अंतर्गत सर्वोच्च प्रबंधन को निम्न सुनिश्चित करना जरुरी है:
- उत्तरदायित्वों और प्राधिकारों को परिभाषित करना, तथा
- उत्तरदायित्व और प्राधिकारों को संस्था में संप्रेषित करना.

उत्तरदायित्वों और प्राधिकारों को परिभाषित करने और संस्था में इसे संप्रेषित करने का यह लाभ होता है कि सभी कर्मचारियों को उनके उत्तरदायित्व और प्राधिकार स्पष्ट समझ में आ जाते हैं और इस सम्बन्ध में संस्था में कोई भ्रान्ति (confusion) नहीं रहता है. इससे सभी को अपना-अपना कार्य करने में आसानी हो जाती है.

इन अपेक्षाओं की पालना के लिए संस्था का सर्वोच्च प्रबंधन उत्तरदायी है.

कृपया अंग्रेजी में प्रबंधन उत्तरदायित्व से सम्बंधित लेख के लिए लिंक http://iso9001-2008awareness.blogspot.com/2008/12/understanding-iso-90012008-quality_16.html देखे.

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली की सफलता सर्वोच्च प्रबंधन की प्रतिबद्धता पर ही निर्भर है. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के कार्यान्वयन में सर्वोच्च प्रबंधन की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक भूमिका है.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

उत्तरदायित्व, प्राधिकार और सम्प्रेषण (responsibility, authority and communication) अपेक्षाएं

संक्षेप में बताएं कि अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक में उत्तरदायित्व, प्राधिकार और सम्प्रेषण (responsibility, authority and communication) अपेक्षाएं किस पैरा में वर्णित हैं और किन से सम्बंधित हैं? इन अपेक्षाओं की पालना के लिए कौन उत्तरदायी है?

उत्तरदायित्व, प्राधिकार और सम्प्रेषण अपेक्षाएं अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ के पैरा ५.५ में वर्णित हैं, जो निम्न से सम्बंधित हैं:
- पैरा ५.५.१ - उत्तरदायित्व और प्राधिकार (Responsibility and ऑथोरिटी)
- पैरा ५.५.२ - प्रबंधन प्रतिनिधि (Management representative)
- पैरा ५.५.३ - आंतरिक सम्प्रेषण (internal communication)

इन अपेक्षाओं की पालना के लिए संस्था का सर्वोच्च प्रबंधन उत्तरदायी है.

कृपया अंग्रेजी में प्रबंधन उत्तरदायित्व से सम्बंधित लेख के लिए लिंक http://iso9001-2008awareness.blogspot.com/2008/12/understanding-iso-90012008-quality_16.html देखे.

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली की सफलता सर्वोच्च प्रबंधन की प्रतिबद्धता पर ही निर्भर है. संस्था में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के कार्यान्वयन में सर्वोच्च प्रबंधन की महत्वपूर्ण और प्रासंगिक भूमिका है.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें.

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

मंगलवार, 27 सितंबर 2011

आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक में आयोजना (Planning) अपेक्षाएं

अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक में आयोजना (planning) अपेक्षाएं क्या हैं और इन अपेक्षाओं की पालना के लिए कौन उत्तरदायी है?

आयोजना अपेक्षाएं अंतर्राष्ट्रीय मानक आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के पैरा ५.४ में वर्णित हैं, जो निम्न से सम्बंधित हैं:
- पैरा ५.४.१ - गुणवत्ता लक्ष्य (quality objectives)
- पैरा ५.४.२ - गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली आयोजना (quality management system planning)

इन अपेक्षाओं की पालना के लिए संस्था का सर्वोच्च प्रबंधन उत्तरदायी है. मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार सर्वोच्च प्रबंधन को गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली आयोजना के लिए निम्न सुनिश्चित करना जरुरी है :
- मानक के पैरा ४.१ (सामान्य) में वर्णित सामान्य अपेक्षाओं के साथ गुणवत्ता लक्ष्यों को पूरा करने के क्रम में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली की आयोजना (planning) की जाए, तथा
- जब गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली में परिवर्तन आयोजित और क्रियान्वित किये जाते हैं तब गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली की सत्यनिष्ठा (integrity) बनाए रखी जाए.