सोमवार, 30 जनवरी 2017

#04 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता


#04 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता

संरचना और शब्दावली


आईएसओ 9001:2015 मानक में आईएसओ के परिशिष्ट एसएल में दिए निर्देशों के अनुसार उच्च स्तरीय संरचना का उपयोग किया गया है. आईएसओ 9001:2015 मानक की कुछ शब्दावली पिछले संस्करण आईएसओ 9001:2008 मानक) के मुकाबले बदल दी गई है.

कुछ परिवर्तन निम्न प्रकार हैं:
- 'उत्पाद' पद (जो आईएसओ 9001:2008 मानक में उपयोग में है) अब आईएसओ 9001:2015 मानक में 'उत्पाद और सेवा' है.
- 'अपवर्जन' पद (जो आईएसओ 9001:2008 मानक में उपयोग में है) आईएसओ 9001:2015 मानक में उपयोग में नहीं है.
- 'प्रबंधन प्रतिनिधि' पद (जो आईएसओ 9001:2008 मानक में उपयोग में है) आईएसओ 9001:2015 मानक में उपयोग में नहीं है.
- 'कार्य वातावरण' पद (जो आईएसओ 9001:2008 मानक में उपयोग में है) आईएसओ 9001:2015 मानक में 'प्रक्रियाओं के प्रचालन (संचालन) के लिए वातावरण' पद से बदल दिया गया है.
- 'प्रलेखन', 'गुणवत्ता नियमावली', 'प्रलेखित प्रक्रिया' और 'अभिलेख' पद (जो आईएसओ 9001:2008 मानक में उपयोग में है) आईएसओ 9001:2015 मानक में 'प्रलेखित जानकारी' पद से बदल दिए गए हैं. गुणवत्ता नियमावली रखने की कोई बाध्यता नए संस्करण में नहीं है.
- 'निगरानी और माप उपकरण' पद (जो आईएसओ 9001:2008 मानक में उपयोग में है) अब आईएसओ 9001:2015 मानक में 'निगरानी और माप संसाधन' पद से बदल दिया गया है.
- 'खरीदा उत्पाद' पद (जो आईएसओ 9001:2008 मानक में उपयोग में है) अब आईएसओ 9001:2015 मानक में 'बाह्यस्रोत से उपलब्ध उत्पाद और सेवा' से बदल दिया गया है.
- - 'प्रदायक' पद (जो आईएसओ 9001:2008 मानक में उपयोग में है) अब आईएसओ 9001:2015 मानक में 'बाहरी प्रदाता' से बदल दिया गया है.

हालांकि बहुत सारे पद बदल दिए गए हैं, फिर भी पाठकों को यह समझ लेना चाहिए कि आईएसओ 9001:2015 में प्रयुक्त संरचना और शब्दावली के उपयोग की बाध्यता किसी संस्था की गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली की प्रलेखित जानकारी में उपयोग की नहीं है. संस्था पूर्व में प्रयुक्त पद - जैसे, 'प्रलेखन', 'प्रलेखित कार्यविधि', 'दस्तावेज' या 'अभिलेख' - का प्रयोग कर सकती है.



शब्दावली

संरचना और शब्दावली = Structure and terminology
परिशिष्ट एसएल = Annex SL
उच्च स्तरीय संरचना = High level structure
उत्पाद = Product
उत्पाद और सेवा = Product and service
अपवर्जन = Exclusion
प्रबंधन प्रतिनिधि = Management representative
कार्य वातावरण = Work environment
प्रक्रियाओं के प्रचालन (संचालन) के लिए वातावरण = Environment for the operation of processes
प्रलेखन = Documentation
गुणवत्ता नियमावली = Quality manual
प्रलेखित प्रक्रिया = Documented procedure
अभिलेख = Record
प्रलेखित जानकारी = Documented information
निगरानी और माप उपकरण = Monitoring and measuring equipmebnt
निगरानी और माप संसाधन = Monitoring and measuring resource
खरीदा उत्पाद = Purchased product
बाह्यस्रोत से उपलब्ध उत्पाद और सेवा = Externally provided product and services
प्रदायक = Supplier
बाहरी प्रदाता = External provider

- केशव राम सिंघल

आपको यह लेख कैसा लगा, कृपया अपनी टिप्पणी से अवगत कराएं. धन्यवाद.


शनिवार, 28 जनवरी 2017

#03 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता


#03 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता

आईएसओ 9001:2015 - प्रमुख विशेष परिवर्तन

- नया संस्करण सात गुणवत्ता प्रबंधन सिद्धांतों पर विकसित हुआ है, जबकि पुराना संस्करण आठ गुणवत्ता प्रबंधन सिद्धांतों पर विकसित हुआ था.
- नए संस्करण में दस खंड (धाराएं) हैं, जबकि पुराने संस्करण में आठ खंड (धाराएं) हैं.
- नया संस्करण किसी अनिवार्य प्रक्रियाओं का उल्लेख नहीं करता, बल्कि यह कुछ प्रलेखित जानकारियों को पोषित रखने और प्रतिधारित करने आवश्यकता का उल्लेख करता है.
- 'दस्तावेज' और 'अभिलेख' पदों के स्थान पर नए संस्करण में 'प्रलेखित जानकारी' पद आया है.
- आईएसओ निर्देशों के अनुबंध में उच्च स्तरीय संरचना के अंगीकरण को नए संस्करण में स्वीकार किया गया है.
- प्रक्रिया सोच (अभिगम) की समझ और उपयोग को समर्थन और बढ़ावा देने के लिए 'जोखिम आधारित सोच' की स्थापना और परिचय.
- प्रक्रिया सोच (अभिगम) और अधिक शक्तिशाली और स्पष्ट हुआ है.
- 'जोखिम आधारित सोच' की स्थापना और परिचय के साथ अब निवारक कार्रवाई की अवधारणा पूरे मानक में जोखिम की पहचान और शमन द्वारा संबोधित की गयी है.
- नया संस्करण ग्राहक और उत्पाद/सेवा अनुपालन (अनुरूपता) पर अधिक केन्द्रित है.
- खरीद और बाह्यस्रोत के स्थान पर बाह्य रूप से उपलब्ध कराए गए उत्पादों और सेवाओं का नियंत्रण.
- नए संस्करण में कम आदेशात्मक अपेक्षाएँ.
- प्रलेखन के साथ अधिक से अधिक लचीलापन.
- सेवाओं और गैर विनिर्माण उपयोगकर्ताओं के लिए प्रयोज्यता सुधार.
- गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए सीमाओं को परिभाषित करने की आवश्यकता.
- संस्था के प्रसंग की स्पष्ट समझ पर जोर.
- नेतृत्व की भूमिका पर अधिक जोर.
- सुधार के लिए अवसरों की तलाश पर अधिक जोर.

शब्दावली

सिद्धांत = Principle
खंड (धारा) = Clause
अनिवार्य प्रक्रियाओं = Mandatory procedures
पोषित करना = Maintain
प्रतिधारित करना = Retain
दस्तावेज = Documents
अभिलेख = Record
प्रलेखित जानकारी = Documented information
प्रक्रिया सोच (अभिगम) = Process approach
जोखिम आधारित सोच = Risk based thinking
निवारक कार्रवाई = Preventive action
खरीद और बाह्यस्रोत = Purchasing and outsourcing
बाह्य रूप से उपलब्ध कराए गए उत्पादों और सेवाओं का नियंत्रण = Control of externally provided products and services
प्रयोज्यता = Applicability
सीमाओं = Boundaries
संस्था के प्रसंग = Context of the organization

- केशव राम सिंघल


शुक्रवार, 27 जनवरी 2017

#02 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता


#02 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता

आईएसओ 9001:2015 के लिए मानक विकास समयरेखा


मई-जून 2012 - प्रस्ताव चरण
जून-अक्टूबर 2012 - तैयारी चरण
जून-सितंबर 2013 - समिति चरण
आईएसओ/समिति ड्राफ्ट 03 जून 2013 को जारी हुआ.
मई-अक्टूबर 2014 - जाँच चरण (अंतरराष्ट्रीय मानक ड्राफ्ट के लिए)
आईएसओ/अंतरराष्ट्रीय मानक ड्राफ्ट के लिए मतदान 10 जुलाई 2014 को प्रारंभ और 10 अक्टूबर 2014 को समाप्त.
जुलाई 2015 - अनुमोदन चरण (अंतरराष्ट्रीय मानक अन्तिम ड्राफ्ट के लिए)
आईएसओ/अंतरराष्ट्रीय मानक अन्तिम ड्राफ्ट के लिए मतदान 09 जुलाई 2015 को प्रारंभ और 09 सितंबर 2015 को समाप्त.
आईएसओ/अंतरराष्ट्रीय मानक अन्तिम ड्राफ्ट पर 80 सदस्य देश मतदान में - 75 मत पक्ष में, 5 ने मतदान में भाग नहीं लिया, कोई मत विपक्ष में नहीं.
15 सितंबर 2015 - आईएसओ 9001:2015 मानक के लिए प्रकाशन तिथि
23 सितंबर 2015 - आईएसओ ने अपनी वेबसाइट पर प्रेस विज्ञप्ति 'ISO 9001:2015 - Just Published!' जारी की.

नया संस्करण क्यों ?

आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक में वर्ष 2000 में एक बड़ा परिवर्तन हुआ था. आईएसओ 9001 का पिछला संस्करण वर्ष 2008 में प्रकाशित हुआ था, जो वर्ष 2000 संस्करण में अल्प संशोधन ही था. सभी आईएसओ मानको की हर पाँच साल में समीक्षा की जाती है, यह सुनिश्चित और स्थापित करने के लिए कि क्या मानक में संशोधन की जरूरत है, ताकि मानक को उपयोगकर्ताओं के लिए प्रचलित और प्रासंगिक रखा जा सके.

शब्दावली

समयरेखा = Timeline
प्रस्ताव = Proposal
चरण = Stage
तैयारी = Preparatory
जाँच = Enquiry
अंतरराष्ट्रीय मानक ड्राफ्ट = DIS = Draft International Standard
अंतरराष्ट्रीय मानक अन्तिम ड्राफ्ट = FDIS = Final Draft International Standard
अल्प = Minor
उपयोगकर्ताओं = Users
प्रासंगिक = Relevant

- केशव राम सिंघल



गुरुवार, 26 जनवरी 2017

#01 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता


#01 - आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली जागरूकता

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

आईएसओ 9001/9002/9003 मानक श्रृंखला पहली बार 1987 में प्रकाशित हुई थी और फिर 1994 में संशोधित हुई. सन् 2000 में 15 दिसंबर 2000 को आईएसओ 9001:2000 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली मानक के प्रकाशन के साथ इसमें एक बड़ा परिवर्तन आया. 15 नवंबर 2008 को इस मानक का चौथा संस्करण आईएसओ 9001:2008 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली और पाँचवाँ संस्करण आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली 15 सितंबर 2015 को प्रकाशित हुआ.

इस प्रकार, आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली ने 25 से अधिक वर्षों की अपनी यात्रा पूरी कर ली है तथा इसी वर्ष (2017 में) यह 30 वर्ष की अपनी यात्रा पूरी कर लेगी.

मानकीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था (आईएसओ) अंतरराष्ट्रीय मानकों का सबसे बड़ा विकासक और प्रकाशक है. यह एक स्वतंत्र और गैर-सरकारी संस्था है, जो अपने सदस्यों के सहयोग से संचालित होती है. वर्तमान में 26 जनवरी 2017 को मानकीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था (आईएसओ) की सदस्य संख्या 163 सदस्य देशों की है. इस संस्था में मानकों के विकास का कार्य संस्था की तकनीकी समिति द्वारा किया जाता है, जिसमें विशेषज्ञ मानक संस्थाओं या संपर्क संस्थाओं द्वारा नामित किए जाते हैं. गुणवत्ता प्रबंधन और गुणवत्ता आश्वासन के लिए तकनीकी समिति आईएसओ/टीसी 176 है और इसकी उपसमिति आईएसओ/टीसी 176/एससी 2 अन्य मानकों सहित आईएसओ 9001 और आईएसओ 9004 के लिए उत्तरदायी है.

शब्दावली

मानकीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था (आईएसओ) = International Organization for Standardization (ISO)
मानक श्रृंखला = Standard series
गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली = QMS = Quality management system
विकासक = Developer
प्रकाशक = Publisher
संपर्क संस्थाओं = Liaison organizations
गुणवत्ता प्रबंधन = Quality management
गुणवत्ता आश्वासन = Quality assurance
तकनीकी समिति = Technical committee


- केशव राम सिंघल


शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016

विश्व मानक दिवस 2016 World Standards Day 2016


*विश्व मानक दिवस 2016*
*World Standards Day 2016*


*विश्व मानक दिवस* (World Standards Day) World Standards Cooperation (WSC) विश्व मानकों के सहयोग की एक पहल है। यह प्रति वर्ष 14 अक्टूबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है।

*आज 14 अक्टूबर 2016 को विश्व मानक दिवस हैं।*

14 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष, आईईसी, आईएसओ और आईटीयू के सदस्य विश्व मानक दिवस मनाते हैं, जो दुनिया भर के हजारों विशेषज्ञों के सहयोगी प्रयासों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक साधन है, जो स्वैच्छिक तकनीकी समझौते विकसित करते हैं और जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के रूप में प्रकाशित होते हैं।

14 अक्टूबर 2016 - विश्व मानक दिवस 2016 का इस बार का विषय हैं - "मानक विश्वास निर्मित करते हैं।(Standards build trust.)"

इस अवसर पर विश्व की प्रमुख तीनों मानक संस्थाओं के प्रमुखों - IEC अध्यक्ष Dr. Junji Nomura, ISO अध्यक्ष Zhang Xiaogang और ITU सेक्रेटरी-जनरल Houlin Zhao - ने अपने संयुक्त संप्रेषण में निम्न संदेश दिया है। -

"मानक हमें सहयोग के लिए (for cooperation) संचार के विश्वसनीय साधनों (reliable modes of communication), अभ्यास संहिताओं (codes of practice) और विश्वसनीय ढाँचों (trusted frameworks) के साथ जोड़ते हैं। किसी संप्रेषण या समझौते के पारस्परिक पक्षों पर आम व्याख्याओं का सूत्रपात करने के लिए, मानक (standards) पारस्परिक रूप से लाभप्रद व्यापार और कुशल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य संसाधन के लिए आवश्यक हैं।

सामाजिक विचार-विमर्श (Social interaction) मानदंडों, अवधारणाओं या अर्थों (norms, concepts or meanings) के मौलिक समुच्यय (fundamental sets) के लिए आम सम्मान (common respect) पर निर्भर करता है - अंतरराष्ट्रीय मानक (International standards) इन मानदंडों को संहिताबद्ध सुनिश्चित करता है कि वे सभी के लिए सुलभ (accessible to all) हैं।

एक अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप हर उत्पाद या सेवा (product or service conforming to an international standard) गुणवत्ता, सुरक्षा या अनुकूलता (quality, safety or compatibility) के एक विश्वसनीय प्रतीक (trusted symbol) से ओत-प्रोत होता है। मानक (Standards) आपस में संबद्ध हमारी दुनिया की विविधता (diversity of our interconnected world) के लिए बोलते हैं, अंतराफलको में एकरूपता (uniformity at the interfaces) का परिचय कराते हैं, जहाँ हमे यह स्पष्ट करना जरुरी होता है कि हम एक ही शर्तों पर बात कर रहे हैं।"

*आओ हम मानकों पर जागरूकता पैदा करने का प्रयास करें, ताकि एक खुशहाल विश्व बनाने का सपना पूरा कर सकें।*

*विश्व मानक दिवस 2016 पर शुभकामनाएँ।*


- केशव राम सिंघल

*साभार*

आईएसओ की बेवसाईट
World Standards Cooperation की बेवसाईट

*कृपया मेरे निम्न ब्लॉग्स पढ़ते रहें और अपनी टिप्पणी करते रहें*

"गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी"

"Quality Concepts and ISO 9001:2015 QMS Awareness"

"Quality Concepts and ISO 9001:2008 QMS Awareness"


"Risk Management Awareness"

"EMS Awareness"

"वरिष्ठ नागरिक जागरूकता Senior Citizen Awareness"



गुरुवार, 4 फ़रवरी 2016

बुधवार, 3 फ़रवरी 2016

डेल्फी विधि (Delphi Method) - जोखिम प्रबंधन के लिए एक उपकरण (A tool for Risk Management)


डेल्फी विधि (Delphi Method) - जोखिम प्रबंधन के लिए एक उपकरण (A tool for Risk Management)

आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन जोखिम पर विचार करने के लिए एक व्यवस्थित दृष्टिकोण को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का एक अभिन्न अंग के रूप में स्थापित करने के लिए है, बजाय 'रोकथाम' (Prevention) को एक अलग अपेक्षा के रूप में।

जब मात्रात्मक डेटा (Quantitative data) उपलब्ध नहीं होता हैं या जब कोई संस्था भविष्य में एक प्रमुख संरचनात्मक बदलाव करने की कोशिश करती हैं, तो अक्सर निर्णय में संलग्न लोग पूर्वानुमान (forecasts) के लिए उन लोगों पर भरोसा करते हैं, जो उस क्षेत्र से होते हैं, उन स्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ और जानकार होते हैं। 'डेल्फी विधि' एक तरह से यह करने के लिए एक विधि है। डेल्फी विधि रेंड कार्पोरेशन (Rand Corporation) द्वारा शीत युद्ध के शुरू में विकसित की गई थी, यह युद्ध पर प्रौद्योगिकी के प्रभाव की भविष्यवाणी करने के लिए बनायी गई थी, जिसमें तकनीकी भविष्यवाणी का अपना आधार है।

पौराणिक कथाओं ने भविष्य की भविष्यवाणी की थी। मात्रात्मक मॉडल (Quantitative models) अक्सर सीमित उपयोग के होते हैं, जब भविष्य में बहुत आगे तक की भविष्यवाणी करने की कोशिश की जाती है। बड़े पैमाने पर प्रौद्योगिकी बदलाव से प्रेरित 'पर्यावरण पैटर्न' समय की लंबी अवधि में नाटकीय रूप से बदल सकते हैं। जब भविष्य में हम आगे तक सोचते हैं, हम जानना चाहते हैं कि कैसे, संभावित अक्सर या तीव्र ये भविष्य के पूर्वानुमान हैं या होंगे। इस सबके लिए ही डेल्फी विधि उपयोगी है।

डेल्फी विधि एक संरचित, परस्पर संवादात्मक, गतिशील संप्रेषण विशेषज्ञ तकनीक है जो भविष्य पर अपनी राय साझा करने के लिए सभी को एक साथ शामिल करती है। पैनल के सदस्यों को एक प्रश्नावली दी जाती है, जिसमें भविष्य के बारे में "क्या","अगर," "क्या यदि"," या "जब" प्रश्न किए जाते हैं। उन्हें परिदृश्यों के साथ प्रस्तुत किया जा सकता है और ऐसी स्थिति उत्पन्न या कब होने की संभावना की भविष्यवाणी करने के लिए कहा जा सकता है। पैनल के सदस्यों के बीच अनुभव, जानकारी की उपलब्धता, और व्याख्या के तरीकों में अंतर एक विस्तृत विचारों की विविधता सुनिश्चित करेगा। आम सहमति लाने के लिए पैनल सदस्यों की राय को संक्षेप रूप में अन्य पैनल के सदस्यों के साथ (गुमनाम रखते हुए) साझा किया हैं, और पैनल सदस्यों को इन दृष्टिकोण के आधार पर अपनी भविष्यवाणियों को समायोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जब कुछ पैनल के सदस्यों के विचारों में समूह विचारो से अलग विचार होते हैं, तो उनसे अपने विचारों के लिए लिखित औचित्य प्रदान करने के लिए कहा जाता है, ताकि उनकी राय की ताकत निर्धारित की जां सके। कुछ पुनरावृत्तियों के बाद, समूह एक सर्वसम्मति पूर्वानुमान की ओर बढ़ता है।

इस तरह से डेल्फ़ी विधि का उपयोग जोखिम को संबोधित करने के लिए किया जा सकता हैं।

- केशव राम सिंघल



शनिवार, 4 मई 2013


संक्षेप में बताये कि आईएसओ 9001:2008 में खरीद अपेक्षाये मानक के किस पैरा में वर्णित हैं और किससे संबंधित हैं?

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए खरीद (Purchasing) अपेक्षाये मानक के पैरा 7.4 में वर्णित हैं, जो निम्न से संबंधित हैं:-
पैरा 7.4.1 - खरीद प्रक्रिया (Purchasing process)
पैरा 7.4.2 - खरीद सूचना (Purchasing information)
पैरा 7.4.3 - खरीद उत्पाद का सत्यापन (Verification of purchased product)

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली में खरीद की क्या महत्ता है? कृपया आपूर्ति श्रृंखला (Supply chain) की जानकारी दे.

प्रत्येक संस्था के लिए खरीद एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. संस्था को ग्राहक द्वारा चाहे गए उत्पाद ग्राहक को प्रदान करने होते हैं और गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली का मंतव्य है कि ग्राहक संतुष्टि (customer satisfaction) बढ़े, अत: यह जरुरी है कि संस्था भी ऐसे निवेश उत्पाद खरीदे , जो विशिष्ट अपेक्षाओं को पूरा कराते हों. इस सन्दर्भ में हमें आपूर्ति श्रृंखला को समझना चाहिये. पिछले अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2000 के पैरा 3 में निम्न आपूर्ति श्रृंखला (supply chain) बतायी गई है:
वितरक --> संस्था --> ग्राहक
Supplier --> Organization --> Customer

आपूर्ति श्रृंखला (supply chain) के अनुसार वितरक (supplier) संस्था (organization) को और संस्था (organization) ग्राहक (customer) को उत्पाद प्रदान करती है.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें।

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल



साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2013

परिरुप और विकास परिवर्तनों पर नियंत्रण



अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास परिवर्तनों पर नियंत्रण किस प्रकार रखा जाना चाहिये?

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास परिवर्तनों पर नियंत्रण अपेक्षाये मानक के पैरा 7.3.7 में वर्णित हैं. वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार परिरुप और विकास परिवर्तनों की पहचान की जानी जरुरी है और उनके अभिलेख रखे जाएँ. वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार परिरुप और विकास परिवर्तनों का पुनरीक्षण, सत्यापन और वैधीकरण, जैसा उपयुक्त हो, किया जाए और कार्यावयन से पूर्व अनुमोदन किया जाए.

परिरुप और विकास पुनरीक्षण में पहले से सुपुर्द किए गए संघटक हिस्सों और उत्पाद पर परिवर्तनों के पराभव का मूल्यांकन शामिल हो. परिरुप और विकास परिवर्तनिन के पुनरीक्षण के परिणामों और कोई आवश्यक कार्रवाइयों के अभिलेख रखे जाएँ.

बुधवार, 27 मार्च 2013

परिरुप और विकास सत्यापन और वैधीकरण अपेक्षाये



अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास सत्यापन अपेक्षाये क्या हैं?



अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास सत्यापन अपेक्षाये मानक के पैरा 7.3.5 में अंकित हैं. मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार यह सुनिश्चित करने के लिए कि परिरुप और विकास निर्गत परिरुप और विकास निवेश अपेक्षाओं को पूरा कराते हैं, आयोजित प्रबंधों (अर्थात व्यवस्थाओं) के अनुसार सत्यापन संपन्न किए जाएँ. आयोजित प्रबंधों (अर्थात व्यवस्थाओं) के लिए परिरुप और विकास आयोजना सन्दर्भ मानक के पैरा 7.3.1 में देखना चाहिये.

वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार सत्यापन के परिणामों और की गई कोई आवश्यक कार्रवाई के अभिलेख रखे जाएँ.



अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास वैधीकरण अपेक्षाये क्या हैं?

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास वैधीकरण अपेक्षाये मानक के पैरा 7.3.6 में अंकित है. मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार यह सुनिश्चित करने के लिए कि परिणामित उत्पाद निर्दिष्ट अनुप्रयोग या अभीष्ट उपयोग के लिए, जहाँ ज्ञात हो, अपेक्षाओं को पूरा करने के योग्य हैं, परिरुप और विकास वैधीकरण आयोजित प्रबंधों (अर्थात व्यवस्थाओं) के अनुसार संपन्न किए जाएँ. मानक में यह भी वर्णित है कि जहाँ व्यावहारिक हो वैधीकरण उत्पाद की सुपुर्दगी या उसके उपयोग से पहले ही पूरी कर ली जाए. वैधीकरण के परिणामों और आवश्यक कार्रवाइयों के अभिलेख रखे जाएँ.