शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016

विश्व मानक दिवस 2016 World Standards Day 2016

*विश्व मानक दिवस 2016*
*World Standards Day 2016*

*विश्व मानक दिवस* (World Standards Day) World Standards Cooperation (WSC) विश्व मानकों के सहयोग की एक पहल है। यह प्रति वर्ष 14 अक्टूबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है।

*आज 14 अक्टूबर 2016 को विश्व मानक दिवस हैं।*

14 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष, आईईसी, आईएसओ और आईटीयू के सदस्य विश्व मानक दिवस मनाते हैं, जो दुनिया भर के हजारों विशेषज्ञों के सहयोगी प्रयासों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक साधन है, जो स्वैच्छिक तकनीकी समझौते विकसित करते हैं और जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के रूप में प्रकाशित होते हैं।

14 अक्टूबर 2016 - विश्व मानक दिवस 2016 का इस बार का विषय हैं - "मानक विश्वास निर्मित करते हैं।(Standards build trust.)"

इस अवसर पर विश्व की प्रमुख तीनों मानक संस्थाओं के प्रमुखों - IEC अध्यक्ष Dr. Junji Nomura, ISO अध्यक्ष Zhang Xiaogang और ITU सेक्रेटरी-जनरल Houlin Zhao - ने अपने संयुक्त संप्रेषण में निम्न संदेश दिया है। -

"मानक हमें सहयोग के लिए (for cooperation) संचार के विश्वसनीय साधनों (reliable modes of communication), अभ्यास संहिताओं (codes of practice) और विश्वसनीय ढाँचों (trusted frameworks) के साथ जोड़ते हैं। किसी संप्रेषण या समझौते के पारस्परिक पक्षों पर आम व्याख्याओं का सूत्रपात करने के लिए, मानक (standards) पारस्परिक रूप से लाभप्रद व्यापार और कुशल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य संसाधन के लिए आवश्यक हैं।

सामाजिक विचार-विमर्श (Social interaction) मानदंडों, अवधारणाओं या अर्थों (norms, concepts or meanings) के मौलिक समुच्यय (fundamental sets) के लिए आम सम्मान (common respect) पर निर्भर करता है - अंतरराष्ट्रीय मानक (International standards) इन मानदंडों को संहिताबद्ध सुनिश्चित करता है कि वे सभी के लिए सुलभ (accessible to all) हैं।

एक अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप हर उत्पाद या सेवा (product or service conforming to an international standard) गुणवत्ता, सुरक्षा या अनुकूलता (quality, safety or compatibility) के एक विश्वसनीय प्रतीक (trusted symbol) से ओत-प्रोत होता है। मानक (Standards) आपस में संबद्ध हमारी दुनिया की विविधता (diversity of our interconnected world) के लिए बोलते हैं, अंतराफलको में एकरूपता (uniformity at the interfaces) का परिचय कराते हैं, जहाँ हमे यह स्पष्ट करना जरुरी होता है कि हम एक ही शर्तों पर बात कर रहे हैं।"

*आओ हम मानकों पर जागरूकता पैदा करने का प्रयास करें, ताकि एक खुशहाल विश्व बनाने का सपना पूरा कर सकें।*

*विश्व मानक दिवस 2016 पर शुभकामनाएँ।*

- केशव राम सिंघल

*साभार*

आईएसओ की बेवसाईट
World Standards Cooperation की बेवसाईट

*कृपया मेरे निम्न ब्लॉग्स पढ़ते रहें और अपनी टिप्पणी करते रहें*

"गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी"

"Quality Concepts and ISO 9001:2015 QMS Awareness"

"Quality Concepts and ISO 9001:2008 QMS Awareness"

"Risk Management Awareness"

"EMS Awareness"

"वरिष्ठ नागरिक जागरूकता Senior Citizen Awareness"

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2016

बुधवार, 3 फ़रवरी 2016

डेल्फी विधि (Delphi Method) - जोखिम प्रबंधन के लिए एक उपकरण (A tool for Risk Management)

डेल्फी विधि (Delphi Method) - जोखिम प्रबंधन के लिए एक उपकरण (A tool for Risk Management)

आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन जोखिम पर विचार करने के लिए एक व्यवस्थित दृष्टिकोण को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का एक अभिन्न अंग के रूप में स्थापित करने के लिए है, बजाय 'रोकथाम' (Prevention) को एक अलग अपेक्षा के रूप में।

जब मात्रात्मक डेटा (Quantitative data) उपलब्ध नहीं होता हैं या जब कोई संस्था भविष्य में एक प्रमुख संरचनात्मक बदलाव करने की कोशिश करती हैं, तो अक्सर निर्णय में संलग्न लोग पूर्वानुमान (forecasts) के लिए उन लोगों पर भरोसा करते हैं, जो उस क्षेत्र से होते हैं, उन स्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ और जानकार होते हैं। 'डेल्फी विधि' एक तरह से यह करने के लिए एक विधि है। डेल्फी विधि रेंड कार्पोरेशन (Rand Corporation) द्वारा शीत युद्ध के शुरू में विकसित की गई थी, यह युद्ध पर प्रौद्योगिकी के प्रभाव की भविष्यवाणी करने के लिए बनायी गई थी, जिसमें तकनीकी भविष्यवाणी का अपना आधार है।

पौराणिक कथाओं ने भविष्य की भविष्यवाणी की थी। मात्रात्मक मॉडल (Quantitative models) अक्सर सीमित उपयोग के होते हैं, जब भविष्य में बहुत आगे तक की भविष्यवाणी करने की कोशिश की जाती है। बड़े पैमाने पर प्रौद्योगिकी बदलाव से प्रेरित 'पर्यावरण पैटर्न' समय की लंबी अवधि में नाटकीय रूप से बदल सकते हैं। जब भविष्य में हम आगे तक सोचते हैं, हम जानना चाहते हैं कि कैसे, संभावित अक्सर या तीव्र ये भविष्य के पूर्वानुमान हैं या होंगे। इस सबके लिए ही डेल्फी विधि उपयोगी है।

डेल्फी विधि एक संरचित, परस्पर संवादात्मक, गतिशील संप्रेषण विशेषज्ञ तकनीक है जो भविष्य पर अपनी राय साझा करने के लिए सभी को एक साथ शामिल करती है। पैनल के सदस्यों को एक प्रश्नावली दी जाती है, जिसमें भविष्य के बारे में "क्या","अगर," "क्या यदि"," या "जब" प्रश्न किए जाते हैं। उन्हें परिदृश्यों के साथ प्रस्तुत किया जा सकता है और ऐसी स्थिति उत्पन्न या कब होने की संभावना की भविष्यवाणी करने के लिए कहा जा सकता है। पैनल के सदस्यों के बीच अनुभव, जानकारी की उपलब्धता, और व्याख्या के तरीकों में अंतर एक विस्तृत विचारों की विविधता सुनिश्चित करेगा। आम सहमति लाने के लिए पैनल सदस्यों की राय को संक्षेप रूप में अन्य पैनल के सदस्यों के साथ (गुमनाम रखते हुए) साझा किया हैं, और पैनल सदस्यों को इन दृष्टिकोण के आधार पर अपनी भविष्यवाणियों को समायोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जब कुछ पैनल के सदस्यों के विचारों में समूह विचारो से अलग विचार होते हैं, तो उनसे अपने विचारों के लिए लिखित औचित्य प्रदान करने के लिए कहा जाता है, ताकि उनकी राय की ताकत निर्धारित की जां सके। कुछ पुनरावृत्तियों के बाद, समूह एक सर्वसम्मति पूर्वानुमान की ओर बढ़ता है।

इस तरह से डेल्फ़ी विधि का उपयोग जोखिम को संबोधित करने के लिए किया जा सकता हैं।

- केशव राम सिंघल

शनिवार, 4 मई 2013

संक्षेप में बताये कि आईएसओ 9001:2008 में खरीद अपेक्षाये मानक के किस पैरा में वर्णित हैं और किससे संबंधित हैं?

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए खरीद (Purchasing) अपेक्षाये मानक के पैरा 7.4 में वर्णित हैं, जो निम्न से संबंधित हैं:-
पैरा 7.4.1 - खरीद प्रक्रिया (Purchasing process)
पैरा 7.4.2 - खरीद सूचना (Purchasing information)
पैरा 7.4.3 - खरीद उत्पाद का सत्यापन (Verification of purchased product)

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली में खरीद की क्या महत्ता है? कृपया आपूर्ति श्रृंखला (Supply chain) की जानकारी दे.

प्रत्येक संस्था के लिए खरीद एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. संस्था को ग्राहक द्वारा चाहे गए उत्पाद ग्राहक को प्रदान करने होते हैं और गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली का मंतव्य है कि ग्राहक संतुष्टि (customer satisfaction) बढ़े, अत: यह जरुरी है कि संस्था भी ऐसे निवेश उत्पाद खरीदे , जो विशिष्ट अपेक्षाओं को पूरा कराते हों. इस सन्दर्भ में हमें आपूर्ति श्रृंखला को समझना चाहिये. पिछले अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2000 के पैरा 3 में निम्न आपूर्ति श्रृंखला (supply chain) बतायी गई है:
वितरक --> संस्था --> ग्राहक
Supplier --> Organization --> Customer

आपूर्ति श्रृंखला (supply chain) के अनुसार वितरक (supplier) संस्था (organization) को और संस्था (organization) ग्राहक (customer) को उत्पाद प्रदान करती है.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें।

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2013

परिरुप और विकास परिवर्तनों पर नियंत्रण

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास परिवर्तनों पर नियंत्रण किस प्रकार रखा जाना चाहिये?

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास परिवर्तनों पर नियंत्रण अपेक्षाये मानक के पैरा 7.3.7 में वर्णित हैं. वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार परिरुप और विकास परिवर्तनों की पहचान की जानी जरुरी है और उनके अभिलेख रखे जाएँ. वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार परिरुप और विकास परिवर्तनों का पुनरीक्षण, सत्यापन और वैधीकरण, जैसा उपयुक्त हो, किया जाए और कार्यावयन से पूर्व अनुमोदन किया जाए.

परिरुप और विकास पुनरीक्षण में पहले से सुपुर्द किए गए संघटक हिस्सों और उत्पाद पर परिवर्तनों के पराभव का मूल्यांकन शामिल हो. परिरुप और विकास परिवर्तनिन के पुनरीक्षण के परिणामों और कोई आवश्यक कार्रवाइयों के अभिलेख रखे जाएँ.

बुधवार, 27 मार्च 2013

परिरुप और विकास सत्यापन और वैधीकरण अपेक्षाये

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास सत्यापन अपेक्षाये क्या हैं?

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास सत्यापन अपेक्षाये मानक के पैरा 7.3.5 में अंकित हैं. मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार यह सुनिश्चित करने के लिए कि परिरुप और विकास निर्गत परिरुप और विकास निवेश अपेक्षाओं को पूरा कराते हैं, आयोजित प्रबंधों (अर्थात व्यवस्थाओं) के अनुसार सत्यापन संपन्न किए जाएँ. आयोजित प्रबंधों (अर्थात व्यवस्थाओं) के लिए परिरुप और विकास आयोजना सन्दर्भ मानक के पैरा 7.3.1 में देखना चाहिये.

वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार सत्यापन के परिणामों और की गई कोई आवश्यक कार्रवाई के अभिलेख रखे जाएँ.

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास वैधीकरण अपेक्षाये क्या हैं?

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास वैधीकरण अपेक्षाये मानक के पैरा 7.3.6 में अंकित है. मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार यह सुनिश्चित करने के लिए कि परिणामित उत्पाद निर्दिष्ट अनुप्रयोग या अभीष्ट उपयोग के लिए, जहाँ ज्ञात हो, अपेक्षाओं को पूरा करने के योग्य हैं, परिरुप और विकास वैधीकरण आयोजित प्रबंधों (अर्थात व्यवस्थाओं) के अनुसार संपन्न किए जाएँ. मानक में यह भी वर्णित है कि जहाँ व्यावहारिक हो वैधीकरण उत्पाद की सुपुर्दगी या उसके उपयोग से पहले ही पूरी कर ली जाए. वैधीकरण के परिणामों और आवश्यक कार्रवाइयों के अभिलेख रखे जाएँ.

मंगलवार, 26 मार्च 2013

परिरुप और विकास पुनरीक्षण अपेक्षाये

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास पुनरीक्षण अपेक्षाये क्या हैं?

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास पुनरीक्षण अपेक्षाये मानक के पैरा 7.3.4 में वर्णित हैं. मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार अपेक्षाये पूरा करने के लिए परिरुप और विकास के परिणामों की क्षमताओं का मूल्यांकन करने के लिए उपयुक्त चरणों में आयोजित प्रबंध (अर्थात व्यवस्थाओं) के अनुसार परिरुप और विकास के प्रणालीगत (क्रमबद्ध) पुनरीक्षण किए जाए. मानक में यह भी वर्णित है कि किन्हीं समस्याओं और प्रस्तावित आवश्यक कार्रवाइयों को पहचानने के लिए उपयुक्त चरणों में आयोजित प्रबंध (अर्थात व्यवस्थाओं) के अनुसार परिरुप और विकास के प्रणालीगत (क्रमबद्ध) पुनरीक्षण संपन्न किए जाए. आयोजित प्रबंध (अर्थात व्यवस्थाओं) हेतु परिरुप और विकास आयोजना सन्दर्भ मानक के पैरा 7.3.1 में देखना चाहिये.

अंतरराष्ट्रीय मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार परिरुप और विकास पुनरीक्षण में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों में पुनरीक्षण किए जां रहे परिरुप और विकास चरणों से संबंधित प्रकार्योन के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए. पुनरीक्षण के परिणामों और किन्हीं आवश्यक कार्रवाइयों के अभिलेख रखे जाएँ.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें।

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

शुक्रवार, 15 मार्च 2013

परिरुप और विकास - निवेश और निर्गत अपेक्षाये

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास निवेश अपेक्षाये क्या हैं?

मानक आईएसओ 9001:2008 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास निवेश अपेक्षाये मानक के पैरा 7.3.2 में वर्णित हैं. मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार संस्था उत्पाद अपेक्षाओं से संबंधित निवेशों को निर्धारित करे और इसके अभिलेख रखे. उत्पाद अपेक्षाओं से संबंधित निवेशों में निम्न शामिल किया जाना चाहिये:
- कार्यात्मक अपेक्षाये,
- निष्पादन अपेक्षाये,
- लागू वैधानिक और नियामक अपेक्षाये,
- जहाँ लागू हो, पूर्ववर्ती (पहले की) समान परिरुपों से प्राप्त सूचना, तथा
- परिरुप और विकास के लिए अन्य जरुरी अपेक्षाये.

अंतरराष्ट्रीय मानक में यह भी वर्णित किया गया है कि परिरुप और विकास निवेश की उपयुक्तता के लिए पुनरीक्षण किया जाए तथा अपेक्षाये पूरी तरह से स्पष्ट हों और एक-दूसरे के परस्पर विरोधी ना हों.

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास निर्गत अपेक्षाये क्या हैं?

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास निर्गत अपेक्षाये मानक के पैरा 7.3.3 में वर्णित हैं. मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार परिरुप और विकास के निर्गत इस रूप में हों जो सत्यापन केलिये उपयुक्त हों और जिनका परिरुप और विकास निवेश के समक्ष सत्यापन किया जां सके और जारी करने से पूर्व अनुमोदन किया जाए.

मानक में वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार यह जरुरी है कि परिरुप और विकास के निर्गत निम्न को पूरा करे:
- परिरुप और विकास के लिए निवेश अपेक्षाओं को पूरा करे,
- खरीद, उत्पादन और सेवा प्रावधान के लिए उपयुक्त सूचना प्रदान करे,
- उत्पाद स्वीकृति मापदंड सम्मिलित किए जाए अथवा उनका सन्दर्भ दिया जाए, और
- उत्पाद के सुरक्षित और सही उपयोग के लिए जरुरी उत्पाद की विशिष्टताओं का उल्लेख किया जाए.

क्या उत्पादन और सेवा प्रावधान के लिए सूचना में उत्पाद के संरक्षण के लिए वर्णन शामिल किए जां सकते है?

हाँ.
अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के पैरा 7.3.3 के अंत में एक नई टिप्पणी को जोड़ा गाया है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि उत्पादन और सेवा प्रावधान के लिये सूचना में उत्पाद के संरक्षण के लिए विवरण शामिल किए जां सकते हैं.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें।

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

गुरुवार, 14 मार्च 2013

परिरुप और विकास पुनरीक्षण, सत्यापन और वैधीकरण

यह बताएं कि क्या परिरुप और विकास पुनरीक्षण, सत्यापन और वैधीकरण के उद्देश्य एक से होते हैं या अलग-अलग होते हैं? क्या इन्हें एक साथ किया जाना चाहिये या अलग-अलग? क्या इनके अभिलेख एक साथ या अलग-अलग रखे जाने चाहिये?

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 के पैरा 7.3.1 के अंत में एक नई टिप्पणी को जोड़ा गया है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि परिरुप और विकास पुनरीक्षण, सत्यापन और वैधीकरण के उद्देश्य अलग-अलग होते हैं. उत्पाद और संस्था के लिए जैसा उचित हो, परिरुप और विकास पुनरीक्षण, सत्यापन और वैधीकरण अलग-अलग या किसी संयोजन के साथ किए जां सकते हैं. इसी प्रकार इनके अभिलेख भी अलग-अलग या किसी संयोजन के साथ रखे जां सकते हैं.

इस लघु लेख में दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया अपनी प्रतिक्रिया से अवगत करायें।

शुभकामनाओं सहित,

केशव राम सिंघल

साभार - केशव राम सिंघल व डा. दिव्या सिंघल द्वारा संपादित 'आईएसओ ९००१:२००८ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर प्रश्नोत्तर संदर्शिका', जिसे प्राप्त करने के लिए निम्न लिंक देखें -

http://iso9001awareness.blogspot.com/2011/07/management-systems-awareness.html

हिंदी में आईएसओ 9001 गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी देने वाला पहला ब्लॉग ....

कृपया अधिक से अधिक लोगों और संस्थाओं तक इस ब्लॉग की जानकारी भेजकर 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' पर जागरूकता बढाने के हमारे प्रयास में सहभागी बनें.

आप 'गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली' से सम्बंधित विषय पर अपने विचार हमें भेज सकते हैं. .... कृपया इस ब्लॉग का लिंक अपने फेसबुक, ब्लॉग, ट्विटर और ईमेल द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच साझा (शेयर) करें. आप भी अपना ईमेल अंकित कर इस ब्लॉग का पीछा कर सकते हैं.

आप अपनी संस्था में आईएसओ ९००१ गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली (ISO 9001 Quality Management System Awareness) , इसके कार्यान्वयन, प्रलेखन, आतंरिक संपरीक्षण आदि प्रशिक्षण या कन्सल्टेन्सी सलाह (consultancy guidance ) के लिए ईमेल द्वारा krsinghal@rediffmail.com या keshavsinghalajmer@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं. धन्यवाद.

मंगलवार, 12 मार्च 2013

परिरुप और विकास अपेक्षाएं

संक्षेप में बताएं कि अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास अपेक्षाएं किससे संबंधित हैं, और मानक के किस पैरा में वर्णित हैं?

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास अपेक्षाएं मानक के पैरा 7.3 में वर्णित हैं, जो निम्न से संबंधित हैं:
- पैरा 7.3.1 - परिरुप और विकास आयोजना (Design and development planning)
- पैरा 7.3.2 - परिरुप और विकास निवेश (Design and development inputs)
- पैरा 7.3.2 - परिरुप और विकास निर्गत (Design and development outputs)
- पैरा 7.3.4 - परिरुप और विकास पुनरीक्षण (Design and development review)
- पैरा 7.3.5 - परिरुप और विकास सत्यापन (Design and development verification)
- पैरा 7.3.6 - परिरुप और विकास वैधीकरण (Design and development validation)
- पैरा 7.3.7 - परिरुप और विकास परिवर्तनों पर नियंत्रण (Control of design and development changes)

अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 में गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास आयोजना अपेक्षाएं क्या हैं?

गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली के लिए परिरुप और विकास आयोजना अपेक्षाएं अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2008 के पैरा 7.3.1 में वर्णित हैं. वर्णित अपेक्षाओं के अनुसार संस्था के लिए जरुरी है कि वह् उत्पाद के परिरुप और विकास की आयोजना करे और उसका नियंत्रण करे. परिरुप और विकास की आयोजना के दौरान संस्था को निम्न निर्धारित करना जरुरी है:
- परिरुप और विकास के चरण,
- पुनरीक्षण, सत्यापन और वैधीकरण, जो प्रत्येक परिरुप और विकास चरण के उपयुक्त हो, तथा
- परिरुप और विकास के उत्तरदायित्व और प्राधिकार.

मानक के अनुसार संस्था परिरुप और विकास में सम्बद्ध विभिन्न समूहों के बीच तालमेल का प्रबंध करे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि संप्रेषण प्रभावी है और उत्तरदायित्वों का आवंटन स्पष्ट है. मानक में यह भी चाहा गाया है कि, जैसा उपयुक्त हो, परिरुप और विकास की प्रगति के साथ आयोजना निर्गतो को अद्यतन किया जाए.