सोमवार, 28 सितंबर 2026

ISO 9001:2026 मानक मुख्य परिवर्तन - मानक संरेखण (Standard Alignment)

ISO 9001:2026 मानक मुख्य परिवर्तन  - मानक संरेखण (Standard Alignment)

********** 









ISO 9001:2026 का एक मुख्य परिवर्तन विषयवस्तु का Annex SL और TMB Resolution 16/2025 के साथ संरेखण है। आधार ढाँचा ISO 9001:2015 जैसा ही है — दस खंड, प्रक्रिया दृष्टिकोण, PDCA और जोखिम-आधारित सोच। नई अपेक्षाएँ इसी ढाँचे में जोड़ी गई हैं।


TMB Resolution 16/2025, ISO Technical Management Board का नीति-स्पष्टीकरण है। यह तय करता है कि प्रबंधन प्रणाली मानकों (MSS) को Annex SL / Harmonized Structure (HS) से कितना बाँधकर रखा जाए। इसे 19–20 मार्च 2025 को साल्वाडोर (ब्राज़ील) में TMB की 92वीं बैठक में अपनाया गया। शीर्षक: Management of deviations on Management Systems Standards (MSS) – Policy clarification।


सरल अर्थ में कहें तो Annex SL सभी प्रबंधन प्रणाली मानकों के लिए साझा ढाँचा है — एक जैसी खंड संख्या, खंड शीर्षक, मूल पाठ और मूल परिभाषाएँ — ताकि ISO 9001, ISO 14001, ISO 45001 आदि को एक साथ लागू करना आसान रहे। TMB संकल्प 16/2025 कहता है - 


- खंड/उपखंड के शीर्षक नहीं बदले जा सकते; क्रम भी नहीं।

- HS की मूल शब्दावली और परिभाषाएँ ज्यों की त्यों रखनी हैं।

- अपवाद - “जोखिम” (risk) की प्रविष्टि TMB Resolution 33/2024 के अनुसार बदली जा सकती है।

- विषय-विशेष बातें अतिरिक्त नोट, अधीनस्थ परिभाषा या अधीनस्थ खंड से जोड़ी जा सकती हैं (Annex SL, Appendix 3)।

- शीर्षक और मूल परिभाषाओं के अतिरिक्त अन्य विचलन हो सकते हैं; उन्हें deviation report में दर्ज करना होगा। ISO/CS सलाह दे सकता है, अस्वीकार नहीं कर सकता; अंतिम निर्णय संबंधित समिति का है।

- परियोजना पंजीकरण के समय चालू HS संस्करण संशोधन और संशोधन-पत्र पर लागू रहेगा। नया संस्करण बनाते समय चालू HS पूरा लागू होगा।


मानक लेखकों के लिए ISO/JTCG मार्गदर्शिका - Understanding Annex SL and applying TMB resolution 16/2025 Link 


Global ACI दस्तावेज़ में “Alignment with Annex SL and TMB resolution 16/2025” का अर्थ यही है कि ISO 9001:2026 ने HS के खंड शीर्षक और मूल परिभाषाओं से जानबूझकर दूरी नहीं की। गुणवत्ता संस्कृति, नैतिक व्यवहार तथा जोखिम व अवसर का अलग उपचार इसी ढाँचे के भीतर जोड़े गए हैं।


यह TMB संकल्प प्रमाणित संगठनों के लिए नई अपेक्षा नहीं बनाता। ISO 9001:2026 में गुणवत्ता संस्कृति जैसी नई अपेक्षाएँ हैं, पर वे इसी दस-खंड ढाँचे में जोड़ी गई हैं। संगठनों के लिए व्यावहारिक संदेश यह है कि ISO 9001:2026 मानक का आधार ढाँचा ISO 9001:2015 जैसा रहेगा, इसलिए एकीकृत प्रबंधन प्रणाली का ढाँचा नहीं टूटेगा। 

 

सादर,

केशव राम सिंघल 


शब्दावली  

TMB = Technical Management Board

MSS = Management System Standard

HS = Harmonized Structure

JTCG = Joint Technical Coordination Group on MSS

ISO/CS = ISO Central Secretariat


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें