संक्षिप्त आलेख - आंतरिक संपरीक्षा (Internal Audit) में गैर-अनुरूपता (Nonconformities)
संक्षिप्त आलेख
आंतरिक संपरीक्षा (Internal Audit) में गैर-अनुरूपता (Nonconformities)
**********
आंतरिक संपरीक्षा (Internal Audit) का असली मकसद यह पता लगाना है कि प्रबंधन प्रणाली (Management System – MS) निर्धारित (Planned) व्यवस्थाओं के अनुरूप है या नहीं; प्रबंधन प्रणाली मानक (जैसे ISO 9001, ISO 14001 आदि) की अपेक्षाओं के अनुरूप है या नहीं; संगठन की अपनी निर्धारित प्रबंधन प्रणाली अपेक्षाओं के अनुरूप है या नहीं; और इसे प्रभावी तरीके से लागू तथा बनाए रखा गया है या नहीं।
इसलिए, गैर-अनुरूपताओं (Nonconformities) की पहचान करना प्रबंधन प्रणाली के वास्तविक स्वास्थ्य और प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
संपरीक्षा (Audit) के परिणामों (Results) से प्रबंधन को सुधार के लिए उचित और प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलनी चाहिए। इसलिए, किसी गैर-अनुरूपता को केवल संपरीक्षा रिपोर्ट में दर्ज एक प्रविष्टि बनकर नहीं रह जाना चाहिए। उसे सुधार (Correction), सुधारात्मक कार्रवाई (Corrective Action) और अंततः प्रबंधन प्रणाली में सुधार का आधार बनना चाहिए।
सादर,
केशव राम सिंघल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें