सोमवार, 3 अगस्त 2026

ब्लॉग का नया नाम

ब्लॉग का नया नाम

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (International Organization for Standardization – ISO) ने वर्ष 1987 में गुणवत्ता प्रबंधन के लिए ISO 9001, ISO 9002 तथा ISO 9003 अंतरराष्ट्रीय मानक प्रकाशित किए थे। इसके बाद विभिन्न प्रबंध प्रणाली मानकों (Management System Standards) के अनेक अंतरराष्ट्रीय मानक प्रकाशित हुए, जिनकी संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।

इसी परिवर्तन और विस्तार को ध्यान में रखते हुए हमने अपने ब्लॉग का नाम "गुणवत्ता और गुणवत्ता प्रबंध प्रणाली पर जानकारी" से बदलकर "प्रबंध प्रणाली जागरूकता (Management Systems Awareness)" कर दिया है।

अब इस नए नाम के अनुरूप हमारा प्रयास रहेगा कि विभिन्न प्रबंध प्रणालियों (Management Systems) से संबंधित जागरूकता आलेख, उपयोगी जानकारी, नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मानकों तथा उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों से संबंधित सामग्री नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए।

आशा है कि हमारे पाठकों को यह परिवर्तन पसंद आएगा और उन्हें पूर्व की भाँति आपका सहयोग एवं प्रोत्साहन मिलता रहेगा। आपके सुझाव और टिप्पणियाँ सादर आमंत्रित हैं।

सादर,
केशव राम सिंघल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें