गुणवत्ता की ओर बढ़ता भारत — चाय भी अब गुणवत्ता वाली
**********
चाय हमारे दैनिक जीवन का एक लोकप्रिय पेय है। अब भारतीय चाय की गुणवत्ता, परीक्षण और Traceability को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।
चाय चिन्ह (Tea Mark) Tea Board of India द्वारा शुरू की गई एक स्वैच्छिक गुणवत्ता प्रमाणन एवं आश्वासन योजना है। इसका उद्देश्य घरेलू बाजार में बिकने वाली चाय के लिए गुणवत्ता और traceability का एक विश्वसनीय तथा उपभोक्ता को दिखाई देने वाला पहचान-चिन्ह उपलब्ध कराना है।
चाय चिन्ह (Tea Mark) यह संकेत देता है कि संबंधित चाय का निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार परीक्षण और सत्यापन किया गया है तथा वह लागू नियंत्रण आदेशों और FSSAI Parameters के अनुरूप है। इस प्रकार उपभोक्ताओं को चाय की गुणवत्ता के संबंध में अतिरिक्त भरोसा प्राप्त हो सकता है।
इस योजना का एक महत्वपूर्ण पक्ष Supply Chain Traceability है। इसके माध्यम से चाय की आपूर्ति-श्रृंखला से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी बनाने और चाय के स्रोत तथा उसके प्रसंस्करण से जुड़ी जानकारी को पता (Trace) करने में सहायता मिलेगी।
चाय चिन्ह (Tea Mark) का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू गुणवत्ता नियंत्रण (Quality Control) है। प्रमाणन प्रक्रिया में निर्धारित परीक्षण, निरीक्षण और Batch permission जैसी प्रक्रियाएँ शामिल हैं। Tea Board ने इसके लिए Guidelines और Standard Operating Procedure (SOP) जारी किए हैं। जुलाई 2026 में Tea Mark Licensing Portal तथा ‘Tea Marketplace’ Portal के ऑनलाइन संचालन की भी शुरुआत की गई है।
यह प्रमाणन (Certification) स्वैच्छिक (Optional) है। अर्थात् चाय चिन्ह (Tea Mark) प्राप्त करना चाय निर्माताओं के लिए अनिवार्य नहीं है और गैर-प्रमाणित चाय की सामान्य बिक्री या वितरण पर इस योजना के कारण कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। यह योजना Tea (Marketing) Control Order, 2003 के अंतर्गत पंजीकृत पात्र चाय निर्माताओं के लिए उपलब्ध है।
चाय के नमूनों के परीक्षण के लिए Tea Board ने FSSAI-notified तथा NABL-accredited laboratories की सूची भी जारी की है। 9 जुलाई 2026 की सूची में Tea Board के अधीन चाय के नमूनों के परीक्षण के लिए ऐसी प्रयोगशालाओं का उल्लेख किया गया है।
इस प्रकार चाय चिन्ह (Tea Mark) केवल एक Logo नहीं, बल्कि गुणवत्ता आश्वासन और Traceability की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे भारतीय चाय उद्योग में गुणवत्ता, पारदर्शिता और उपभोक्ता विश्वास को बढ़ावा देने में सहायता मिल सकती है।
गुणवत्ता की ओर बढ़ता भारत — अब चाय भी गुणवत्ता की पहचान के साथ।
चाय चिन्ह (Tea Mark) से संबंधित Guidelines, Standard Operating Procedure (SOP), Licensing Portal तथा अन्य आधिकारिक जानकारी Tea Board of India की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सादर,
केशव राम सिंघल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें