बुधवार, 19 अगस्त 2026

मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) और PDCA चक्र

मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) और PDCA चक्र 

***************










अधिकांश आधुनिक प्रबंधन प्रणाली मानक (Management System Standards – MSS), जैसे ISO 9001, ISO 14001, ISO 45001, प्लान-डू-चेक-एक्ट (PDCA) चक्र पर आधारित हैं, उसी प्रकार ISO 30201:2026 मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) भी प्लान-डू-चेक-एक्ट चक्र (PDCA Cycle) पर आधारित है। यह प्रणाली PDCA (योजना-करें-जाँचें-कार्रवाई करें) चक्र के रूप में कार्य करती है - 


- P (Plan) – नियोजन - इसमें मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के लिए आवश्यक प्रक्रियाएँ, नीति, उद्देश्य तथा प्रदर्शन मानदंड स्थापित किए जाते हैं। संगठन के प्रसंग (Context of the Organization) का विश्लेषण (Analysis), मानव संसाधन प्रबंधन (HRM) के जोखिमों और अवसरों (Risks and Opportunities) का निर्धारण (Determination) तथा उनका मूल्यांकन (Assessment) किया जाता है, मानव संसाधन प्रबंधन (HRM) मैनेजमेंट पॉलिसी और उद्देश्य (Policy and objectives) संस्थापित किए जाते हैं। 


- D (Do) – लागू करना - मानव संसाधन प्रबंधन नीति, उद्देश्यों तथा नियोजित प्रक्रियाओं को लागू किया जाता है। आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं तथा कार्यकर्ताओं की भर्ती, विकास, सहभागिता और अन्य HR प्रक्रियाओं का संचालन किया जाता है। 


- C (Check) – जाँच एवं मूल्यांकन – मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) के प्रदर्शन की निगरानी (Monitoring), मापन (Measurement), विश्लेषण (Analysis) तथा मूल्यांकन (Evaluation) किया जाता है। परिणामों की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार रिपोर्ट तैयार की जाती है।


- A (Act) – सुधार (Improvement) – प्राप्त परिणामों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई (Corrective Action) तथा अन्य सुधार (Improvement) किए जाते हैं, जिससे मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के प्रदर्शन और प्रभावशीलता में निरंतर सुधार हो सके। 


PDCA चक्र का प्रभावी कार्यान्वयन मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) की प्रभावशीलता बढ़ाने, उसके उद्देश्यों को प्राप्त करने तथा निरंतर सुधार (Continual Improvement) सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण साधन है।


सादर, 

केशव राम सिंघल 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें