मंगलवार, 29 सितंबर 2026

ISO वार्षिक बैठक उद्घाटन समारोह

 ISO वार्षिक बैठक उद्घाटन समारोह 

********** 










सोमवार 28 सितम्बर 2026 को पेरिस में ISO Annual Meeting 2026 का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। वार्षिक बैठक की थीम रही — "Building trust in a changing world." मेजबान के रूप में फ्रांस का मानकीकरण संगठन AFNOR अपने शताब्दी वर्ष में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। समारोह का रिप्ले ISO की साइट पर उपलब्ध है।

ISO वार्षिक बैठक उद्घाटन समारोह केवल औपचारिक स्वागत नहीं था। ISO के शब्दों में यह संरेखण, चिंतन और आगे देखने का क्षण था। सत्र की भाषा अंग्रेज़ी थी; अरबी, चीनी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश में दुभाषिया व कैप्शन उपलब्ध थे। पत्रकार श्यूली घोष ने कार्यक्रम का संचालन किया। आधिकारिक वक्ता सूची में तीन प्रमुख भाषण हैं। सुबह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सर्जियो मुजिका (ISO महासचिव) और ओलिविए पेरा (AFNOR के CEO / Director-General) पहले ही बोल चुके थे; शाम को मंच पर मुख्य रूप से अध्यक्ष-स्तरीय संदेश रहे।

ISO अध्यक्ष डॉ. खालिद सूफी ने वैश्विक मानक समुदाय का पेरिस में स्वागत किया और सप्ताह की थीम स्पष्ट की - विश्वास (Trust) अब स्वतः नहीं माना जाता — उसे बनाना, सिद्ध करना और समय के साथ बनाए रखना पड़ता है। उनके विचार का सार यह भी है कि विश्वास ISO की मुख्य पूंजी है और दुनिया को संगठन का यही योगदान है। AFNOR अध्यक्ष गाइ मॉगी ने मेजबान संस्था की ओर से स्वागत किया। उनका संदेश यह रहा कि जब देश (Countries) अपने ज्ञान और महत्वाकांक्षा को एक साझा मेज पर लाते हैं, तभी विश्वास बढ़ता है। फ्रांस की Minister Delegate for Francophonie, International Partnerships and French Nationals Abroad एलियोनोर कारोआ ने बहुपक्षीय सहयोग पर जोर दिया। उनका उद्धरण: “Multilateralism is more needed than ever.” फ्रेंच में उन्होंने कहा कि ISO के कुछ प्रतीकात्मक मानक वैश्विक चुनौतियों के उत्तर हैं, जो सभी से जुड़े हैं।

समारोह में नाट्य और नृत्य की कलात्मक प्रस्तुति “सीमाओं के पार संस्कृतियों के सहयोग का उत्सव” दिख रहा था। अनास्तासिया विलानोवा की कोरियोग्राफी और कलाकारों की प्रस्तुति शानदार थी। समकालीन नृत्य, बदलती दुनिया का शक्तिशाली उत्तर। इससे शाम शुरू हुई और Murmuration से समापन हुआ। 27 नर्तक एक लय में चले और दर्शकों को भी प्रदर्शन में शामिल किया गया, ताकि पूरा हाल एक इकाई की तरह हिले।

इस समारोह से पहले ISO/UNDP 53001 मानक का लॉन्च हो चुका था। AFNOR के लिए यह शताब्दी वर्ष का यादगार आयोजन रहा।


सादर, 

केशव राम सिंघल 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें